छत्तीसगढ़

घर में अकेली लड़की देख बदली नीयत, नाबालिग लड़की का चुनरी से मुंह बांधकर राजेश ने किया दुष्कर्म

बिलासपुर.

अकलतरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग लड़की के साथ दुष्कर्म का मामला सामने आया है। आरोप है कि लड़की घर पर अकेली थी। आरोपी उसके घर मेहमानी में आया था। घर में अकेली देखकर उसने नाबालिग लड़की के मुंह को चुनरी से बांध दिया। कमरे में ले जाकर आरोपी युवक ने उसके साथ दुष्कर्म किया। पीड़िता के परिजनों ने मामले की शिकायत देकर पुलिस से न्याय की गुहार लगाई है। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस को दी तहरीर में पीड़िता ने बताया कि गुरुवार को वह अपने घर पर अकेली थी। माता-पिता दोनों काम पर चले गए थे। सुबह 10 बजे राजेश लहरे घर मेहमानी में आया हुआ था। इस बीच दोपहर करीबन 2.30 बजे घर में कोई नहीं होने का फायदा उठाकर घर के दरवाजे को बंद कर दिया और उसके साथ जबरदस्ती करने लगा। इस बीच पीड़िता ने चिल्लाने की कोशिश की, लेकिन आरोपी राजेश लहरे ने उसके मुंह को चुनरी से बंद कर दिया। हाथ को पकड़ कर उसे कमरे में ले गया। पीड़िता ने भागने की कोशिश की, लेकिन वह खुद को बचा न सकी। पीड़िता ने इसकी सूचना डायल 112 को देनी चाही, लेकिन आरोपी उसका फोन लेकर मौके से फरार हो गया। अकलतरा थाने में आरोपी राजेश लहरे (20) वर्ष के खिलाफ धारा 342,376,394, और 4,6 पॉक्सो के तहत मामला दर्ज किया गया। आरोपी की गिरफ्तारी के लिए तलाश की जारी थी। इस दौरान सूचना मिली की आरोपी राजेश लहरे भागने के लिए बिलासपुर रेल्वे स्टेशन पर है। सूचना मिलने पर घेराबंदी की गई और उसे गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ करने पर अपना जुर्म स्वीकार किया। वहीं, लूटा हुआ एक मोबाइल फोन की भी बरामद किया गया है। आरोपी राजेश लहरे को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

About the author

Satyam Tiwari

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड