छत्तीसगढ़

आज सुकमा में आठ नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

सुकमा
छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में रविवार को आठ नक्सलियों ने सुरक्षा बलों के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। इनमें से चार के सिर पर कुल पांच लाख रुपये का इनाम था। इनमें तीन महिलायें भी शामिल हैं।इस बारे में एक अधिकारी ने बताया कि नक्सलियों ने पुलिस और केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के वरिष्ठ अधिकारियों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया। उन्होंने बताया कि नक्सलियों ने आदिवासियों पर माओवादियों द्वारा किए गए अत्याचारों और अमानवीय तथा खोखली माओवादी विचारधारा के प्रति निराशा व्यक्त की। मिली जानकारी के अनुसार, इन नक्सलवादियों में से कई के सिर पर इनाम भी था।

अधिकारी ने बताया कि वे राज्य सरकार की नक्सल उन्मूलन नीति और सुकमा पुलिस के पुनर्वास अभियान ‘पूना नर्कोम’ (नई सुबह, नई शुरुआत) से भी प्रभावित हुए थे। उन्होंने बताया कि आत्मसमर्पण करने वाले आठ नक्सलियों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं जिन्हें कथित तौर पर सड़कें काटने, माओवादी पर्चे और पोस्टर लगाने और सुरक्षाकर्मियों की जानकारी प्राप्त करने और माओवादियों के लिए अवैध उगाही करने का काम सौंपा गया था। इन सभी ने रविवार को सुरक्षा बलों के सामने आत्मसमर्पण कर दिया।
सुरक्षा बल के अधिकारियों ने बताया कि आत्मसमर्पण करने वालों में से महिला नक्सली वेट्टी मासे (42) पर दो लाख रुपये का इनाम था। उन्होंने बताया कि तीन अन्य नक्सलियों सागर उर्फ देवा मडकम (31), पोडियाम नांदे (30) और सोढ़ी तुलसी (32) पर एक-एक लाख रुपये का इनाम था। आज इन सभी नक्सलवादियों ने सुरक्षाबलों के सामने आत्मसर्पण कर दिया।

 

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड