मध्यप्रदेश

ग्वालियर :भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई ने गोली मारकर की खुदकुशी

ग्वालियर

ग्वालियर में 75 साल के बुजुर्ग अशोक सिंह राठौड़ ने शनिवार की दोपहर लाइसेंसी पिस्टल से खुद को गोली मारकर सुसाइड कर लिया है। यह पूरा मामला कंपनी थाना क्षेत्र के जवाहर कॉलोनी का है।  भितरवार विधानसभा से भाजपा विधायक मोहन राठौर के भाई अशोक राठौर ने खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। जानकारी के मुताबिक वे काफी वक्त से बीमारी से जूझ रहे थे। उनके बेटे आशीष प्र‍ताप सिंह राठौर भाजपा प्रदेश कार्यकारिणी के सदस्य हैं। अशोक राठौर थोक उपभोक्ता सहकारी भंडार के पूर्व अध्यक्ष भी रहे हैं। वे पूर्व मंत्री भगवान सिंह यादव के करीबी रहे थे।

खुद की लाइसेंसी रिवॉल्वर से मार ली गोली

मिली जानकारी के मुताबिक, शहर के कंपू थाना क्षेत्र के अंतर्गत 75 वर्षीय अशोक सिंह राठौर पुत्र सुलतान सिंह उम्र 75 वर्ष ने अपनी लाइसेंसी रिवॉल्वर से गोली मारकर आत्महत्या कर ली। सीएसपी अशोक सिंह जादौन ने बताया कि वह दोपहर में अपने कमरे में थे। इसी दौरान खुद को गोली मार ली। गोली की आवाज सुनकर स्वजन दौड़कर कमरे में पहुंचे तो वह बिस्तर पर लहुलुहान हाल में पड़े थे। स्वजन तुरंत परिवार हॉस्पिटल लेकर पहुंचे, लेकिन उन्हें बचाया नहीं जा सका।

प्रारंभिक पड़ताल में पता लगा है कि वह लंबे समय से अस्वस्थ चल रहे थे। इस वजह से वह डिप्रेशन में थे। उनकी आत्महत्या की सूचना अस्पताल से पुलिस को मिली। पुलिस फोरेंसिक एक्सपर्ट के साथ पड़ताल के लिए पहुंची है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन…

जानकारी के मुताबिक, बीजेपी नेता आशीष प्रताप राठौड़ के पिता अशोक सिंह राठौर (75) ने लाइसेंस पिस्टल से खुद पर फायरिंग कर दी। फायरिंग की आवाज सुनकर परिजन कमरे में पहुंचे तो अशोक सिंह लहूलुहान हालत में पड़े थे। इसके बाद परिजन उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।

काफी समय से चल रहे थे बीमार

इधर, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल पहुंची और घटना के संबंध में परिजनों से जानकारी ली। हालांकि, अभी तक आत्महत्या के पीछे के कारण पता नहीं चल पाया है। बताया जा रहा है कि ये काफी समय से बीमार चल रहे थे और उनका इलाज चल रहा था। फिलहाल, पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है और जांच में जुट गई है।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड