छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में महिला से हैवानियत का मामला, हत्या कर शव के साथ किया दुष्कर्म

अंबिकापुर
छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले में महिला से हैवानियत का मामला सामने आया है। दुष्कर्म में असफल आरोपित ने महिला की पत्थर से कुचल हत्या कर दी। शव के साथ दुष्कर्म किया। महिला के प्राइवेट पार्ट (गुप्तांग) में डंडा डालने के बाद घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर शव को ले जाकर फेंक दिया। सरगुजा जिले के सीतापुर थाना क्षेत्र के उड़मकेला गांव में गुरुवार को 25 वर्षीय महिला का अर्धनग्न शव मिला था। उसका सिर कुचला हुआ था। प्राइवेट पार्ट में गंभीर चोट के निशान थे। प्रथम दृष्टया ही मामला हत्या का प्रतीत हो रहा था। घटना में शामिल आरोपित को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपित रघु मांझी(45) पिता की हत्या के आरोप पर जेल गया था। तीन माह पहले ही वह जमानत पर रिहा हुआ था।

महिला के साथ पिया शराब
सीतापुर पुलिस ने मामले की जांच शुरू की, तो पता चला कि मृतका का पति बुधवार को गांव के कुछ लोगों के साथ काम करने नजदीक के गांव गया था। बारिश होने के कारण वह घर नहीं लौटा। महिला बुधवार देर शाम को पड़ोस के एक घर में गई थी, यहां कुछ लोग शराब पी रहे थे। महिला ने भी वहां शराब का सेवन किया। अगले दिन उसकी लाश मिली। शराब सेवन की जानकारी मिलने पर पुलिस ने उन सभी से पूछताछ की जो पड़ोस में महिला के साथ शराब पी रहे थे। पूछताछ के बाद पुलिस ने संदेही ग्राम आमापारा के रहने वाले रघु मांझी (40 ) को हिरासत में लिया। जब उससे पूछताछ की गई तो शुरू में वह पुलिस को गुमराह करता रहा। जब सख्ती हुई तो वह टूट गया। पूछताछ में उसने महिला की हत्या के साथ दुष्कर्म और प्राइवेट पार्ट में डंडा डालने की बात स्वीकार कर ली। गुरुवार रात सरगुजा पुलिस अधीक्षक योगेश पटेल भी सीतापुर थाने पहुंचे थे। उन्होंने भी आरोपित से पूछताछ करने के साथ ही पुलिस को जरूरी निर्देश दिए। पुलिस ने आरोपित रघु मांझी के घर से खून से सने कपड़े भी बरामद किए हैं। उससे पूछताछ की जा रही है।

दुष्कर्म का विरोध करने पर हत्या
पुलिस पूछताछ में पता चला कि आरोपित रघु मांझी ने महिला के साथ बैठकर शराब का सेवन किया था। इसी दौरान उसे पता चल गया था कि महिला का पति घर नहीं आ रहा है। वह बाहर में ही महिला के आने की प्रतीक्षा करने लगा। देर रात तक महिला नहीं लौटी तो उसके पास जाकर बोला कि चलो मैं तुम्हें घर पहुंचा देता हूं। महिला ने मना कर दिया। महिला बाथरूम के लिए बाड़ी की ओर गई। आरोपित रघु भी वहां पहुंच गया। उसने महिला के साथ दुष्कर्म करने का प्रयास किया। विरोध करने पर सिर व चेहरे पर पत्थर से प्रहार किया। महिला जमीन पर गिर गई, थोड़ी ही देर में उसकी मौत हो गई थी।

शव के साथ दुष्कर्म का संदेह
पुलिस जांच में यह स्पष्ट हो गया है कि आरोपित ने महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास किया था। उसके प्राइवेट पार्ट में डंडा भी डाल दिया था, लेकिन संदेह है कि जानलेवा हमले से महिला की मौत हो गई थी। उसके बाद आरोपित ने उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोपित ने महिला के शव को घटनास्थल से लगभग 50 मीटर दूर खेत के एक गड्ढे में फेंक दिया था।

तीन माह पहले ही जेल से बाहर निकला है आरोपित
आरोपित रघु मांझी शातिर बदमाश है। चोरी के आरोप पर पुलिस उसे चालान कर चुकी है। पिता नेगी मांझी की हत्या के आरोप पर भी न्यायलय के निर्देश पर पुलिस ने उसे जेल भेजा था। तीन महीने पहले ही वह जमानत पर जेल से छूटा है। जमानत मिलने के बाद से ही वह अपने ससुराल ग्राम आमापारा में निवास कर रहा था। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सरगुजा, अमोलक सिंह ढिल्लो ने कहा कि महिला के साथ दुष्कर्म का प्रयास हुआ था। विरोध करने पर उसकी हत्या की गई। महिला के प्राइवेट पार्ट में डंडा डाल दिया गया था। आरोपित को हिरासत में लिया गया है। पिता की हत्या के आरोप पर भी आरोपित जेल गया था।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड