विदेश

सर्बिया में इस्राइली दूतावास के पुलिसकर्मी पर हमला, जवाबी फायरिंग में हमलावर भी ढेर

बेलग्रेड.

सर्बिया के एक पुलिस अधिकारी ने शनिवार को एक व्यक्ति को मार गिराया। व्यक्ति ने बेलग्रेड में इजरायली दूतावास के सामने क्रॉसबो से उसकी गर्दन पर गोली चलाई थी। वहीं सर्बिया की प्रधानमंत्री ने इसे आतंकवादी हरकत बताया है। सर्बिया की राजधानी में सुबह लगभग 11 बजे एक हमलावार ने इजरायली दूतावास के बाहर ड्यूटी पर तैनात अधिकारी को गोली मार दी। इसके बाद पुलिसकर्मी ने भी गोली चलाई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

आंतरिक मंत्री इंविका डेसिक ने कहा कि पुलिसकर्मी ने आत्मरक्षा में गोली चलाई थी। 34 वर्षीय अधिकारी हमले के समय अपने गार्ड बूथ में थे। उनकी अस्पताल में सर्जरी हुई। लिस पर हमला करने वाला व्यक्ति बेलग्रेड से लगभग 50 किलोमीटर दूर स्थित म्लादेनोवैक शहर का है। उसने इस्लाम धर्म में खुद को परिवर्तित किया है। अधिकारियों के अनुसार हमलावर नोवी पज़ार में रहने के लिए चला गया था, जो सर्बिया में बोस्नियाक मुस्लिम अल्पसंख्यक का ऐतिहासिक और राजनीतिक केंद्र है। यह देश में इस्लाम का केंद्र है। पुलिस का कहना है कि सुरक्षा सेवाओं को कुछ लोगों पर हमले से जुड़े होने का संदेह था, इसलिए कुछ गिरफ्तारी की गई थी। उसमें बेलग्रेड का एक व्यक्ति भी शामिल है। जिसे दो वर्ष पहले भी कई आतंकवादी इंटरनेट साइट जो कि जिहाद का आह्वान करती थी, वह उन्हें ऑपरेट करता था। इस कारण उसे गिरफ्तार किया गया था। हालांकि बाद में उसे गिरफ्तार कर दिया गया था। पुलिस का कहना है कि वे कई स्थानों पर तलाशी ले रहे हैं।

घायल पुलिस अधिकारी ने मिलने पहुंचे राष्ट्रपति
राष्ट्रपति अलेक्जेंडर वुसिक ने घायल अधिकारी से मिलने पहुंचे। उन्होंने कहा कि कई ऐसे लोग हैं, जिनकी हम तलाश कर रहे हैं, उनमें से एक सर्बिया में है। उन्होंने कहा कि हमलावर और उसके साथियों को शनिवार के पहले ही अधिकारियों ने ढूंढ लिया था। लेकिन पर्याप्त सबूत न होने के कारण उसे रिहा करना पड़ा। 

प्रधानमंत्री ने की घटना की घोर निंदा, बोला आतंकवादी कृत्य है
सर्बिया की प्रधानमंत्री मिलोस वुसेविक ने इस हमले की निंदा करते हुए उसे जघन्य आतंकवादी कृत्य करार दिया। पीएम ने कहा कि उनका देश आतंकवादी घटना का करारा जवाब देगा। ताकि सर्बिया के नागरिक सुरक्षित महसूस कर सके।

घटना के बाद दूतावास को किया बंद
इजराइली विदेश मंत्रालय ने बताया कि घटना के बाद दूतावास को बंद किया गया है। हालांकि दूतावास का कोई कर्मचारी घायल नहीं हुआ है। परिस्थितियों की जांच चल रही है।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com