Home राजस्थान जोधपुर:कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री गहलोत...

जोधपुर:कार्य का बहिष्कार कर आंदोलन कर रहे इंटर्न डॉक्टरों ने मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला जला जताया विरोध

10
0

डॉ.एसएन मेडिकल कॉलेज के इंटर्न डॉक्टरों का आंदोलन गुरुवार को भी जारी रहा। हड़ताली डॉक्टरों ने आज एमडीएम अस्पताल के बाहर मुख्यमंत्री अशोक गहलोत का पुतका जला अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की।

छात्रसंघ अध्यक्ष डॉ विनोद शर्मा ने बताया की इंटर्न डाक्टर पिछले दस दिन से स्टाइपेंड बढ़ाने काे लेकर कार्य बहिष्कार पर है। 11 अक्टूबर से एमडीएम के बाहर हडताल पर बैठे है। इंटर्न डाक्टर प्रतिदिन अलग अलग रूप से हडताल के साथ सरकार के समक्ष अपना विरोध दर्ज करवा रहे है। इंटर्न डाक्टरो का कहना है कि लंबे समय से मानदेय को लेकर किए जा रहे प्रदर्शन के बाद भी सरकार जानबूझकर चुप्पी साधे बैठी है। विरोध प्रदर्शन की इस कड़ी में आज सभी इंटर्न डॉक्टर्स ने एमडीएम अस्पताल के मुख्य गेट के बाहर एकत्र होकर नारेबाजी करते हुए मुख्यमंत्री गहलोत का पुतला जलाया। उन्होंने बताया कि यदि राज्य सरकार ने शीघ्र हमारी मांगों पर ध्यान नहीं दिया तो वे अपने आंदोलन का दायरा बढ़ाएंगे। दो दिन पूर्व इंटर्न डॉक्टर्स ने एमडीएम के बाहर हड़ताल स्थल पर रक्तदान कर स्टाइपेंड बढ़ाने की मांग की थी। इंटर्न डॉक्टर्स ने 35 यूनिट ब्लड डोनेशन किया था।