Home छत्तीसगढ़ रायपुर : मुख्यमंत्री ने मिसाइल मैन श्री कलाम की जयंती पर उन्हें...

रायपुर : मुख्यमंत्री ने मिसाइल मैन श्री कलाम की जयंती पर उन्हें याद किया

6
0

मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने पूर्व राष्ट्रपति, महान वैज्ञानिक, भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम की जयंती पर उन्हें नमन किया है। श्री बघेल ने उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद करते हुए कहा कि श्री कलाम का जीवन राष्ट्र सेवा का अनंतकाल तक पढ़े जाने वाला महाग्रंथ है। अपने सपनों को अपना दृढ़ संकल्प बनाने के लिए युवाओं को प्रेरित करने वाले राष्ट्रऋषि, मिसाइल मैन श्री कलाम के जन्मदिन पर हम सब उनका पावन स्मरण करते हैं।