छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-दुर्ग में तेजस्वनी को तालाब में डुबाकर मारा, मंगेतर से मिलने के बाद बिगड़ी बात

दुर्ग.

नंदिनी थाना क्षेत्र ग्राम मेडेसरा में शादी के पूर्व युवती ने तालाब में डूबने से मौत के मामले में नया मोड़ सामने आया है। जहां युवती की डूबने से मौत नहीं। बल्कि उसकी हत्या की वारदात को अंजाम दिया गया था। दरअसल, मेडेसरा की रहने वाली तेजस्वनी जोशी का 10 जुलाई को गांव के तालाब में तैरते हुए शव बरामद हुआ था। पुलिस ने इस मामले को सुलझाते हुए उसके होने वाले मंगेतर को गिरफ्तार किया है।

मेडेसरा गांव में 10 जुलाई को जोशी परिवार में तेजस्वनी जोशी (19 साल) की लाश गांव के ही तालाब में मिली थी। जहां घर में बजने वाली शहनाई की आवाज मातम में बदल गई थी। घटना के बाद मामले में नंदिनी पुलिस मर्ग कायम कर पोस्टमार्टम रिपोर्ट के आधार पर जांच शुरू को गई। जांच में हत्या करने का खुलासा हुआ। जिसके बाद पुलिस ने विवेचना में जुट गई। पुलिस ने होने वाले मंगेतर को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। जिसमें आरोपी ने हत्या की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया है। नंदिनी थाना प्रभारी मनीष शर्मा ने बताया कि जांच में पुलिस ने गांव के लोगों से पूछताछ करते हुए तकनीकी सहायता भी ले रही थी। इसी बीच मृतक तेजस्वनी जोशी के होने वाले मंगेतर सोनू जोशी का मोबाइल लोकेशन घटना के समय मेडेसरा में पाया गया। इस पर जब पुलिस को शक हुआ तो उन्होंने युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ की तो बताया कि नौ जुलाई रात तेजस्वनी से बात कर रहा था। खुद ही मिलने आने के बहाने से वहां पहुंचा और रात करीब 12 से एक बजे के करीब हत्या की नीयत से ही तेजस्वनी को तालाब के पास मिलने के लिए बुलाया।
दोनों बातचीत करने लगे। इसी बीच तेजश्वनी ने अपने होने वाले मंगेतर सोनू को कहा कि तुम्हारी शादी की व्यवस्था पर ताने मारने लगी। इसी बात को लेकर दोनों में कहासुनी हो गई और आरोपी सोनू जोशी ने तेजस्वनी के सिर को पकड़कर तालाब में डूबा दिया और सांस रुकते तक युवती को डूबा कर रखा था। वहीं आरोपी युवक ने बताया कि वह 11 जुलाई को रात में पुन मेडेसरा तालाब जाकर युवती के मोबाइल को फेककर वापस अपने घर आ गया था। पुलिस ने आरोपी सोनू जोशी को संदेही के आधार पर हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ करने पर तेजस्वनी जोशी की हत्या करना स्वीकार किया है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज गिरफ्तार कर लिया है।

About the author

Satyam Tiwari

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com