Home छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र थोड़ी देर में:छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक...

विधानसभा का विशेष सत्र थोड़ी देर में:छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी संशोधन विधेयक पारित कराएगी सरकार; विपक्ष के विरोध के चलते हंगामे के आसार

9
0

छत्तीसगढ़ विधानसभा का विशेष सत्र थोड़ी देर में शुरू होने वाला है। सरकार ने छत्तीसगढ़ कृषि उपज मंडी कानून में बदलाव के लिए यह सत्र बुलाया है। कैबिनेट ने सोमवार को ही विधेयक के प्रारूप को मंजूरी दे दी थी। कृषि मंत्री रविंद्र चौबे इस विधेयक को सदन में पेश करेंगे। इससे पहले विधानसभा में पूर्व राष्ट्रपति प्रणब मुखर्जी सहित अन्य दिवंगत नेताओं को श्रद्धांजलि दी जाएगी।

कांग्रेस के दिग्गज नेता और साल 2012 से 2017 तक देश के राष्ट्रपति रहे प्रणव मुखर्जी का 31 अगस्त को निधन हो गया था। विधानसभा में पूर्व मंत्री चनेशराम राठिया, पूर्व विधायक लुईस बेक, डॉ. चंद्रहास साहू, डॉ. राजेश्वरी प्रसाद त्रिपाठी, शशिप्रभा देवी, अविभाजित मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री माधव सिंह ध्रुव और पूर्व मंत्री और प्रोटेम स्पीकर रहे महेंद्र बहादुर सिंह को भी श्रद्धांजलि दी जाएगी।

मंडी बिल सहित अन्य मुद्दे पर आक्रोशित है विपक्ष
केंद्र सरकार के कृषि संबंधी कानूनों के विरोध और मरवाही विधानसभा सीट पर उपचुनाव की पृष्ठभूमि में आयोजित सत्र में हंगामें के आसार बने हुए हैं। भाजपा इसे संसद के अधिकार में हस्तक्षेप की कोशिश बता रही है। वहीं जनता कांग्रेस छत्तीसगढ़ का विधायक दल मरवाही को लेकर काफी आक्रोशित है। किसानों के मुद्दे पर भी भाजपा सरकार को घेरने की कोशिश में है।