ध्यप्रदेश की 28 विधानसभा सीटों पर वोटिंग मंगलवार सुबह 7 बजे से शुरू हो गई। कुछ जगहों पर मशीन खराब होने की शिकायतें भी आईं, जबकि मुरैना के एक केंद्र के बाहर गोली भी चल गई। इसके कारण इस केंद्र पर कुछ देर तक मतदान भी रोका गया, हालांकि बाद में इसे शुरू कर दिया गया। दोपहर 1 बजे तक की स्थिति में प्रदेश में 42.71% वोटिंग हो चुकी थी। अब तक ग्वालियर और ग्वालियर ईस्ट में 30 फीसदी ही मतदान हो सका था। जबकि सबसे ज्यादा वोटिंग मंत्री हरदीप सिंह की सुवासरा में 55.91% हुई थी, जबकि सबसे कम ग्वालियर ईस्ट में 25.29% हुई थी। यह भारतीय निर्वाचन आयोग द्वारा दोपहर 1 बजे तक सभी मतदान केंद्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार है।
| सीट | मत प्रतिशत |
| आगर मालवा | 53.64% |
| अंबाह | 32.81% |
| अनूपपुर | 40.38% |
| अशोक नगर | 37.60% |
| बदनावर | 53.23% |
| बमौरी | 55.09% |
| भांडेर | 42.36% |
| ब्यावरा | 55.37% |
| डबरा | 36.75% |
| दिमनी | 39.98% |
| गोहद | 34.87% |
| ग्वालियर | 29.03% |
| ग्वालियर पूर्व | 25.49% |
| हाटपिपल्या | 49.23% |
| जौरा | 42.00% |
| करैरा | 50.40% |
| मलहरा | 44.66% |
| मंधाता | 36.60% |
| मेहगांव | 39.41% |
| मुरैना | 34.00% |
| मुगावली | 46.79% |
| नेपानगर | 47.60% |
| पौहरी | 52.47% |
| सांची | 40.32% |
| सांवेर | 48.52% |
| सुमावली | 34.06% |
| सुरखी | 46.50% |
| सुवासरा | 55.91% |






