Facebook Instagram X Youtube
Sign in
  • होम
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्रांइम
  • ज्योतिष
  • संपर्क करें
Sign in
Welcome!Log into your account
Forgot your password?
Password recovery
Recover your password
Search
Thursday, October 15, 2026
  • Sign in / Join
Facebook Instagram X Youtube
Sign in
Welcome! Log into your account
Forgot your password? Get help
Password recovery
Recover your password
A password will be e-mailed to you.
  • होम
  • महाराष्ट्र
  • देश
  • विदेश
  • खेल
  • व्यापार
  • मनोरंजन
  • क्रांइम
  • ज्योतिष
  • संपर्क करें
Home देश जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श...
  • देश

जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श के लिए चर्चा की

By
-
August 23, 2024
3
0
Facebook
X
Pinterest
WhatsApp

    नई दिल्ली
    जम्मू-कश्मीर में आगामी विधानसभा चुनाव के मद्देनजर उम्मीदवारों के नाम पर विचार-विमर्श के लिए भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा के आवास पर पार्टी की एक उच्चस्तरीय बैठक हो रही है जिसमें केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह भी मौजूद हैं। बैठक में जम्मू कश्मीर भाजपा कोर ग्रुप के नेताओं के साथ एक-एक सीट पर उम्मीदवारों के नामों पर विचार किया जा रहा है।

    जेपी नड्डा और अमित शाह के अलावा इस बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव बी.एल. संतोष, जम्मू कश्मीर के दोनों चुनाव प्रभारी राम माधव, केंद्रीय मंत्री तथा जम्मू-कश्मीर की उधमपुर सीट से सांसद जितेंद्र सिंह, केंद्रीय मंत्री जी.किशन रेड्डी, पार्टी के प्रदेश प्रभारी एवं राष्ट्रीय महासचिव तरुण चुघ, जम्मू-कश्मीर भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष रविंद्र रैना, प्रदेश संगठन महासचिव अशोक कौल, जुगल किशोर शर्मा और देवेंद्र राणा सहित जम्मू-कश्मीर भाजपा कोर ग्रुप में शामिल अन्य कई अहम नेता मौजूद हैं।

    बैठक में जम्मू कश्मीर की विधानसभा सीटों के लिए उम्मीदवारों के नामों पर चर्चा कर एक अंतिम सूची बनाने की कोशिश की जाएगी। इस सूची को अंतिम मंजूरी के लिए रविवार को भाजपा राष्ट्रीय अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता और पीएम नरेंद्र मोदी की मौजूदगी में होने वाली केंद्रीय चुनाव समिति की बैठक में रखा जाएगा।

    इससे पहले, हाल ही में जम्मू-कश्मीर के चुनाव प्रभारी बनाए गए राम माधव ने भी शुक्रवार सुबह केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर उनके साथ लंबी बैठक की थी। बताया जा रहा है कि कई घंटे तक चली उस बैठक में जम्मू-कश्मीर के राजनीतिक हालात, राजनीतिक समीकरण, उम्मीदवारों के चयन की प्रक्रिया और चुनाव बाद बनने वाले हालात पर विस्तार से चर्चा की गई। दोनों नेताओं की इस बैठक के दौरान जम्मू-कश्मीर के प्रदेश संगठन महासचिव अशोक कौल भी मौजूद रहे।

    जम्मू-कश्मीर में तीन चरणों में विधानसभा का चुनाव होना है। राज्य में जिन 24 सीटों पर 18 सितंबर को मतदान होना है, उन सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 27 अगस्त है। वहीं, 25 सितंबर को दूसरे चरण के तहत मतदान वाली 26 सीटों पर नामांकन की आखिरी तारीख 5 सितंबर है। तीसरे चरण के तहत राज्य की जिन 40 विधानसभा सीटों पर 1 अक्टूबर को मतदान होना है, उन पर नामांकन की आखिरी तारीख 12 सितंबर है।

     

    • TAGS
    • Apart from JP Nadda and Amit Shah
    • featured
    Facebook
    X
    Pinterest
    WhatsApp
      Previous articleअक्षय ऊर्जा दिवसः ऊर्जा दक्षता में नवोन्मेष के लिए सीआईआई ने वेदांता एल्यूमिनियम को किया सम्मानित
      Next articleछत्तीसगढ़ के कोरबा जिले में 13 वर्षीय स्कूली छात्रा के साथ दुष्कर्म

      RELATED ARTICLESMORE FROM AUTHOR

      देश

      420 रुपये से बढ़कर 620 के भाव पहुंचा इस कंपनी का शेयर, 5 साल में 15 गुना कर दिया पैसा

      देश

      अब सोलर प्लांट लगाना और सस्ता होगा, सीधे 4 फीसदी टैक्स घटाने की तैयारी में सरकार

      देश

      LPG बुकिंग का नियम बदला, अब दूसरे सिलेंडर के लिए नहीं करना होगा लंबा इंतजार

      Recent Posts

      • शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
      • राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री श्री साय
      • विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
      • राज्यपाल श्री रमेन डेका से अखिल भारतीय कुर्मी क्षत्रिय महासभा के प्रतिनिधिमंडल की सौजन्य मुलाकात
      • छत्तीसगढ़ी को आठवीं अनुसूची में शामिल कराने के लिए सकारात्मक पहल
      October 2026
      M T W T F S S
       1234
      567891011
      12131415161718
      19202122232425
      262728293031  
      « Sep    

      Editor – 
      Mob No. –
      Email –
      Address –

      “समाचार से सम्बंधित किसी भी तरह के विवाद के लिए साइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री ( समाचार / फोटो / विडियो आदि ) शामिल होगी इस तरह की सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदारी स्वीकार नहीं करता है।  में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता / खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा,  या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक, संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नहीं होगी.”

      © 2026 PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM