Home खेल अय्यर, रोहित के अर्धशतक पर ‘भारी’ पड़े सूर्यकुमार के 19 रन, दुनिया...

अय्यर, रोहित के अर्धशतक पर ‘भारी’ पड़े सूर्यकुमार के 19 रन, दुनिया कर रही सलाम

5
0

रोहित शर्मा की अगुआई वाली मुंबई इंडियंस ने श्रेयस अय्यर की दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 5 विकेट से मात देकर पांचवीं बार आईपीएल का खिताब जीत लिया. दिल्‍ली की शुरुआत काफी खराब रही थी और ऐसे में कप्‍तान अय्यर ने अर्धशतकीय पारी खेल विपक्षी टीम को 157 रनों का सम्‍मानजनक लक्ष्‍य दिया. जवाब में रोहित ने भी अर्धशतकीय पारी खेलकर मुकाबला एकतरफा कर दिया.

फाइनल मुकाबले में दोनों टीमों के कप्‍तान ने अर्धशतक जड़ा, मगर दोनों की बेहतरीन पारी से कही ज्‍यादा चर्चा सूर्यकुमार यादव की 19 रन की पारी की हो रही है, जो उन्‍होंने दिल्ली के खिलाफ बनाए. सुर्खियों के मामले में सूर्यकुमार ने 19 रन दोनों कप्‍तानों की अर्धशतकीय पारी पर भारी पड़े. आज पूरी दुनिया सूर्यकुमार को सलाम कर रही है.दरअसल क्विंटन डिकॉक के रूप में मुंबई को पहला झटका लगने के बाद सूर्यकुमार यादव क्रीज पर आए थे और उन्‍होंने आतिशी शुरुआत भी की, मगर रोहित की गलती के कारण वह रन आउट हो गए.या यूं कहे कि उन्‍होंने कप्‍तान को बचाने के लिए खुद के विकेट का बलिदान दिया. उनकी इस टीम भावना के चलते हर कोई उन्‍हें सलाम कर रहा है.भारतीय क्रिकेटर मनोज तिवारी ने सूर्यकुमार को कहा कि बहुत से लोग ऐसा नहीं करेंगे, जो आपने किया है. मुंबई इंडियंस ने कहा कि सूर्यकुमार यादव जैसा दिल.

कमेंटेटर हर्षा भोगले ने ट्वीट किया कि उन्‍हें इसका पता था कि यह कप्‍तान की गलती थी, मगर उन्‍होंने आईपीएल फाइनल में अपने विकेट का बिलदान करने पर उन्‍होंने कोई इमोशन नहीं दिखाए. प्‍लेबैक सिंगर अद‍िति सिंह शर्मा ने लिखा कि सूर्यकुमार के लिए सम्‍मान. रोहित के लिए उन्‍होंने जो किया वो कमाल है.