खेल

बांग्लादेश के खिलाफ पहले टेस्ट के लिये रोहित और विराट चेन्नई पहुंचे

चेन्नई
भारतीय कप्तान रोहित शर्मा और चैम्पियन बल्लेबाज विराट कोहली बांग्लादेश के खिलाफ 19 सितंबर से शुरू हो रहे पहले टेस्ट के लिये यहां पहुंच गए। पीली जर्सी पहने रोहित सुरक्षाकर्मियों के घेरे में हवाई अड्डे से बाहर निकले जबकि विराट लंदन से सीधे तड़के यहां पहुंचे हैं। तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह, बल्लेबाज केएल राहुल, विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत बृहस्पतिवार को ही यहां पहुंच गए थे।

खिलाड़ी एक महीने से अधिक के ब्रेक के बाद मैदान पर लौटेंगे। अगस्त में श्रीलंका के खिलाफ वनडे श्रृंखला में भारत को पराजय का सामना करना पड़ा था। नये कोच गौतम गंभीर के साथ यह पहली टेस्ट श्रृंखला है। बांग्लादेश ने हाल ही में पाकिस्तान को टेस्ट श्रृंखला में 2.0 से हराया है।

यह श्रृंखला विश्व टेस्ट चैम्पियनशिप चक्र का हिस्सा है। भारत को इसके बाद न्यूजीलैंड से तीन टेस्ट मैचों की श्रृंखला और आस्ट्रेलिया में पांच मैचों की बॉर्डर गावस्कर श्रृंखला खेलनी है। भारत डब्ल्यूटीसी में 68.52 प्रतिशत अंक लेकर शीर्ष पर है जबकि आस्ट्रेलिया 62.52 प्रतिशत अंक के साथ दूसरे स्थान पर है। बांग्लादेश 45.83 प्रतिशत अंक लेकर चौथे स्थान पर है। दूसरा टेस्ट 27 सितंबर से कानपुर में खेला जायेगा।

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com