देश

WhatsApp का ये नया फीचर बदल देगा चैटिंग का अंदाज, खुद चेंज हो जाएगा चैट वॉलपेपर

इस फीचर की खास बात यह है कि जैसे ही फोन सेटिंग डार्क से लाइट या लाइट से डार्क मोड में स्विच करते हैं, तो चैट वॉलपेपर ऑटोमैटिक बदल जाएगा.

दुनिया में सबसे ज्यादा उपयोग होने वाला चैटिंग प्लेटफॉर्म वॉट्सऐप (WhatsApp) आए दिन अपने यूजर के लिए नए नए फीचर लेकर आता रहता है. इससे यूजर्स को न सिर्फ चैटिंग में आसानी हो जाती है, बल्कि चैटिंग का अंदाज भी बदल जाता है. ऐसा ही एक नया WhatsApp फीचर लॉन्च किया गया है, जो खास तौर पर iOS यूजर्स के लिए है. इसके इस्तेमाल से आप अलग अलग चैट विंडोज में अलग अलग बैकग्राउंड लगा सकते हैं. कंपनी ने घोषणा की कि इस सप्ताह की शुरुआत से वॉट्सऐप, स्टिकर के लिए एक सर्च फीचर और नए एनिमेटेड स्टिकर पैक समेत कुछ नए अपडेट्स को रोलआउट करना शुरू करेगा.

मिलेंगे ये 4 नए फीचर

मैसेजिंग प्लेटफॉर्म वॉलपेपर से जुड़े चार प्रमुख अपडेट रिलीज कर रहा है, जिसमें कस्टम चैट वॉलपेपर, एडिशनल डूडल वॉलपेपर, एक अपडेटेड स्टॉक वॉलपेपर गैलरी और लाइट और डार्क मोड सेटिंग के लिए अलग वॉलपेपर सेट करने की सुविधा शामिल है. नये ऑप्शन में यूजर्स हर चैट के लिए अलग वॉलपेपर के अलावा डार्क मोड में अलग वॉलपेपर लगा सकते हैं. साथ ही, यूजर्स वॉलपेपर की ओपेसिटी को भी एडिट कर पाएंगे. यूजर्स को 32 नये ब्राइट वॉलपेपर्स और 29 नये डार्क वॉलपेपर्स सहित कुल 61 कस्टम वॉलपेपर्स मिलेंगे. WABetaInfo की ओर से इसकी जानकारी दी गई है. आइए जानते हैं इन इंटरेस्टिंग फीचर के बारे में…

फेवरेट कॉन्टैक्ट्स के लिए कस्टम वॉलपेपर

यूजर्स WhatsApp कॉन्टैक्ट्स की चैट विंडो में अपने हिसाब से कोई भी वॉलपेपर लगा सकते हैं. कस्टम वॉलपेपर का उपयोग करके चैट को व्यक्तिगत और अलग पहचान बनाने की सुविधा देगा. मैसेजिंग प्लेटफॉर्म ने वॉलपेपर लाइब्रेरी में दुनिया भर से प्रकृति और वास्तुकला की नई तस्वीरों को जोड़ा है.

सेटिंग चेंज करते ही बदलेगा wallpaper

वॉट्सऐप ने यूजर्स को डार्क और लाइट मोड में एक अलग वॉलपेपर सेट करने का एक आसान तरीका भी उपलब्ध कर रही है. इस फीचर की खास बात यह है कि जैसे ही फोन सेटिंग डार्क से लाइट या लाइट से डार्क मोड में स्विच करते हैं, तो चैट वॉलपेपर ऑटोमैटिक बदल जाएगा.

वॉट्सऐप स्टिकर

वॉट्सऐप ने स्टिकर सर्च एक्सपीरियंस में भी सुधार किया है. इसने यूजर्स को टेक्स्ट या इमोजी के साथ स्टिकर को आसानी से सर्च और कॉमन स्टिकर कैटेगरी से ब्राउज करना आसान बना दिया है.

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com