राजनीती

बीजेपी ने 24 दिन में बनाए 1.81 करोड़ सदस्य, दूसरा चरण 1 से 15 अक्टूबर तक

भोपाल

मध्य प्रदेश भाजपा ने उत्तर प्रदेश के बाद दूसरे नंबर पर 1 करोड़ से ज्यादा सदस्य बनाएं है। भारतीय जनता पार्टी ने दो सितंबर से शुरू सदस्यता अभियान में 25 सितंबर तक 1 करोड़ 81 हजार 437 सदस्य बनाए। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष वीडी शर्मा ने गुरुवार को मीडिया से बातचीत में कहा कि मध्यप्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने सिर्फ 24 दिन के अंदर प्रमाणिक एवं पारदर्शी तरीके से 1 करोड़ सदस्य बनाकर नया रिकॉर्ड कायम किया है। लोकतंत्र में किसी राजनीतिक दल के इतने कम समय में रिकॉर्ड बनाना अभूतपूर्व है। संगठन पर्व के पहले चरण में प्रदेश में 1 करोड़ 81 हजार 437 सदस्य बने, जिसमें से 95 लाख ऑनलाइन फॉर्म भरे गए।

दिग्गजों ने जमीन पर उतर बनाया रिकॉर्ड
भाजपा के सदस्यता अभियान में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, मंत्री, सांसद, विधायक और जमीनी स्तर के कार्यकर्ताओं ने एक साथ उतरकर और गली गली घूमकर सदस्य बनाएं। शर्मा ने कहा कि यह बताता है कि मध्य प्रदेश में भाजपा का कार्यकर्ता कर्मठता और संगठन की निष्ठा का आदर्श है।
 
28 सितंबर को सदस्यता अभियान
शर्मा ने कहा कि पहले चरण के सदस्यता अभियान की 28 सितंबर को समीक्षा की जाएगी। इसमें जिन क्षेत्र में पीछे रहे उन्हें भी अगले चरण में आगे लाने को लेकर योजना बनाई जाएगी। उन्होंने बताया कि दूसरा चरण 1 अक्टूबर से 15 अक्टूबर तक चलेगा। शर्मा ने कहा कि 29 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात कार्यक्रम सुनते हुए सदस्यता अभियान चलाकर सदस्य बनाए जाएंगे।  

रिकॉर्ड सदस्यता दिलाने का लिया संकल्प
भारतीय जनता पार्टी के मंडलों की विस्तारित बैठक में 25 सितंबर को पंडित दीनदयाल की जयंती पर अधिकतम सदस्यता दिवस पर रिकॉर्ड संख्या में लोगों को पार्टी की सदस्यता दिलाने की रणनीति बनाई गई। बैठक में कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया कि 25 सितंबर को अपने-अपने क्षेत्र में अधिकतम सदस्यता का रिकॉर्ड बनाएंगे। इसका सोशल मीडिया पर प्रचार-प्रसार किया जाएगा। हर बूथ पर 25 सितंबर को कम से कम 100 सदस्य बनाए जाएंगे। सभी प्रमुख कार्यकर्ता टोली बनाकर घर-घर संपर्क कर अधिक से अधिक लोगों को पार्टी से जोड़ेंगे। बूथों की जिम्मेदारी पार्टी के पदाधिकारियों और जनप्रतिनिधियों को देने के साथ दूरस्थ अंचल वाले बूथों पर 24 की शाम को ही पार्टी कार्यकर्ताओं को पहुंचना तय किया गया, ताकि 25 सितंबर को सुबह से लोगों को सदस्य बनाया जाना सुनिश्चित हो सके।

केंद्रीय नेतृत्व ने भी दी बधाई
भारतीय जनता पार्टी के सदस्यता का एक नया रिकॉर्ड बनाया है। भारतीय जनता युवा मोर्चा ने शनिवार और रविवार को युवाओं को पार्टी से जोड़ने के लिए विशेष सदस्यता अभियान चलाया गया। एक दिन में मध्यप्रदेश में रिकॉर्ड 10 लाख लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की, जिनमें 7 लाख 50 हजार से अधिक लोगों ने विधिवत सदस्यता फार्म भी भर दिया है। इस उपलब्धि के लिए पार्टी के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री बीएल संतोष ने भारतीय जनता पार्टी मध्यप्रदेश की पूरी टीम को बधाई दी है। मंडल बैठक में मंडल पदाधिकारी, सभी मोर्चों के मंडल अध्यक्ष, महामंत्री, प्रकोष्ठ के संयोजक, शक्ति केंद्र के प्रभारी, संयोजक, सह संयोजक, सदस्यता सहयोगी के साथ क्षेत्र के जिला पंचायत-जनपद पंचायत के सदस्य, महापौर, नगर निगम, नगर पालिका, नगर परिषद के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, पार्षदगणों के साथ मंडल में निवासरत सभी श्रेणी के पार्टी पदाधिकारी उपस्थित रहे।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड