भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Austrlia) के बीच एडिलेड (Adelaide) में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच (Day Night Test Match) में टीम इंडिया पहली पारी में 244 रनों पर सिमट गई है. खेल के दूसरे मात्र 23 मिनट में 11 रन देकर ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने चार विकेट झटके और भारतीय पारी का अंत कर दिया.
भारत और ऑस्ट्रेलिया (India vs Austrlia) के बीच एडिलेड (Adelaide) में खेले जा रहे डे-नाइट टेस्ट मैच (Day Night Test Match) में टीम इंडिया पहली पारी में 244 रनों पर सिमट गई है. खेल के दूसरे मात्र 23 मिनट में 11 रन देकर ऑस्ट्रेलिया गेंदबाजों ने चार विकेट झटके और भारतीय पारी का अंत कर दिया. मैच का पहला दिन भी भारतीय बल्लेबाजों के लिए काफी चुनौतीपूर्ण रहा. पहले दिन का खेल खत्म होने तक टीम इंडिया ने 6 विकेट के नुकसान पर 233 रन बनाए थे. भारतीय कप्तान विराट कोहली (Virat Kohli) के अलावा कोई भी बल्लेबाज बड़ा योगदान नहीं दे पाया. मिचेल स्टार्क (Mitchell Starc) ने चार और पैट कमिंस (Pat Cummins) ने तीन विकेट झटके. नाथन लायन और जोश हेजलवुड को 1-1 सफलता मिली.
दूसरे दिन भारत के स्कोर में जुड़े सिर्फ 11 रन
दूसरे दिन का खेल जब शुरू हुआ तो रविचंद्रन अश्विन और ऋद्धिमान साहा क्रीज पर आए. साहा 09 और अश्विन 16 रन के स्कोर के साथ मैदान पर उतरे, लेकिन ज्यादा देर नहीं रुक पाए. महज 23 मिनट में ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारत के चार विकेट गिरा दिए. साहा 26 गेंदों में 09, अश्विन 20 गेंदों में 15 रन बनाकर आउट हुए. इसके बाद उमेश यादव 13 गेंदों में 06, जसप्रीत बुमराह 7 गेंदों में 04 और मोहम्मद शमी बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए.
भारत की धीमी और खराब शुरुआत
एडिलेड टेस्ट मैच के पहले दिन भारतीय क्रिकेट टीम की शुरुआत काफी खराब रही. भारत ने शुरुआती सत्र में ही दो विकेट सिर्फ 41 रन पर ही गंवा दिए. भारत के दोनों सलामी बल्लेबाज फ्लॉप साबित हुए. पृथ्वी शॉ की कमजोर तकनीक एक बार फिर से सामने आई. पृथ्वी शॉ बिना खाता खोले ही मैच की दूसरी ही गेंद पर पवेलियन लौट गए. मिचेल स्टार्क ने उन्हें बोल्ड किया. इसके बाद सलामी बल्लेबाज मयंक अग्रवाल 40 गेंद में 17 रन बनाकर पैट कमिंस का शिकार हुए.
ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने बनाया पुजारा पर दबाव
चेतेश्वर पुजारा ने सुबह के सत्र में नई गेंद का बखूबी सामना किया. वह 2018-19 की सीरीज में भी ऑस्ट्रेलियाई आक्रमण के सामने चट्टान की तरह खड़े रहे थे.आस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाजों ने हालांकि उनपर इतना दबाव बना दिया था कि पुजारा ने एक समय लगातार 34 डॉट गेंदें खेली. पुजारा ने एक चौका लगाने के लिए 148 गेंदों का इंतजार किया. डिनर ब्रेक के बाद स्पिनर नाथन लायन ने उन्हें काफी परेशान किया. उन्होंने लायन को दो चौके लगाए, लेकिन उनकी ऑफ ब्रेक गेंद पर गली में मार्नस लाबुशेन को आसान कैच देकर आउट हुए. पुजारा ने 160 गेंदों में 43 रन की पारी खेली.
पुजारा-कोहली के बीज हुई 68 रन की साझेदारी
चेतेश्वर पुजारा ने आउट होने से पहले तीसरे विकेट के लिएकप्तान विराट कोहली के साथ 68 रन की साझेदारी की, लेकिन दबाव नहीं हटा सके. विराट कोहली और चेतेश्वर पुजारा के बीच 55 ओवरों में 1.94 की औसत से रन बने. ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों ने भारतीय बल्लेबाजों पर पूरा दिन दबाव बनाकर रखा.
विराट कोहली के विकेट का टीम इंडिया ने भुगता खामियाजा
एडिलेड टेस्ट के पहले दिन विराट कोहली के विकेट का भारतीय टीम को बड़ा खामियाजा भुगतना पड़ा. विराट एक छोर पर संभालकर खेल रहे थे. कोहली 74 रन बना चुके थे और शतक की ओर बढ़ते नजर आ रहे थे. उपकप्तान अजिंक्य रहाणे ने उन्हें एक रन लेने के लिए पुकारा, लेकिन बाद में पीछे हट गए. दूसरी नए गेंद लिए जाने से कुछ समय पहले ही कोहली रन आउट हो गए. एक समय भारत का स्कोर तीन विकेट पर 188 रन था, जो छह विकेट पर 206 हो गया.
विराट कोहली के आउट होने के बाद नहीं संभल पाए भारतीय बल्लेबाज
भारतीय कप्तान विराट कोहली के आउट होने के बाद दूधिया रोशनी में गुलाबी गेंद की रफ्तार और स्विंग निचले मध्यक्रम के बल्लेबाज नहीं झेल सके. कोहली और रहाणे ने तीसरे सत्र में 88 रन जोड़े और भारत को अच्छे स्कोर की तरफ ले जाते दिख रहे थे, लेकिन रहाणे की गलती से रन आउट हो गए. इसके बाद रहाणे भी अपना विकेट मिशेल स्टार्क को गंवा बैठे. अजिंक्य रहाणे ने 91 गेंद में 42 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौट गए. हनुमा विहारी 25 गेंदों में 16 रन की पारी खेलकर पवेलियन लौटे.






