Home देश Sarkari Naukri: सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन में सुपरवाइजर और अन्य के लिए 26...

Sarkari Naukri: सोलर एनर्जी कॉर्पोरेशन में सुपरवाइजर और अन्य के लिए 26 वैकेंसी, सैलरी 2 लाख तक

1
0

सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय के अधीन आता है. ऑनलाइन आवेदन सबमिशन की आखिरी तिथि 9 मार्च 2021 है.

सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड ने नई दिल्ली स्थित ऑफिस में भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. कुल 26 पदों पर भर्ती होगी. आवेदन के इच्छुक उम्मीदवार एआसीआई की ऑफिशियल वेबसाइट seci.co.in के जरिए ऑनलाइन अप्लीकेशन फॉर्म भरें. ऑनलाइन आवेदन सबमिशन की आखिरी तिथि 9 मार्च 2021 है. सोलर एनर्जी कारपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड भारत सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय उर्जा मंत्रालय के अधीन आता है.

जरूरी तारीखें
नोटिफिकेशन जारी होने की तिथि: 20 जनवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तारीख: 10 फरवरी 2021
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तारीख: 9 मार्च 2021

वैकेंसी डिटेल
मैनेजर (बिजनेस डेवेलपमेंट) – 1 पद
सीनियर ऑफिसर – 2 पद
सीनियर इंजीनियर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) – 1 पद
सीनियर एकाउंट्स ऑफिसर – 2 पद
सेक्रेटेरियल ऑफिसर – 1 पद
सुपरवाइजर – 2 पद
जूनियर एकाउंटेंट – 3 पद
सुपरवाइजर (सोलर / पॉवर सिस्टम) – 13 पद

उम्र सीमा
मैनेजर (बिजनेस डेवेलपमेंट) के पद पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की आयु 40 साल तक होनी चाहिए.
बाकी सारे पदों पर आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र 32 साल या उससे कम होनी चाहिए.

सैलरी
एआसीआई भर्ती 2021 विज्ञापन के अनुसार विभिन्न पदों के लिए निर्धारित वेतन के अनुसार सैलरी प्रतिमाह दी जाएगी. पढ़ें डिटेल, किस पद को मिलेगी कितनी पगार.

मैनेजर (बिजनेस डेवेलपमेंट) – 70 हजार से 2 लाख रुपये
सीनियर ऑफिसर – 50 हजार से 1.6 लाख रुपये
सीनियर इंजीनियर (इंफॉर्मेशन टेक्नोलॉजी) – 50 हजार से 1.6 लाख रुपये
सीनियर एकाउंट्स ऑफिसर – 50 हजार से 1.6 लाख रुपये
सेक्रेटेरियल ऑफिसर – 40 हजार से 1.4 लाख रुपये
सुपरवाइजर – 22 हजार से 80 हजार रुपये
जूनियर एकाउंटेंट – 22 हजार से 80 हजार रुपये
सुपरवाइजर (सोलर / पॉवर सिस्टम) – 22 हजार से 80 हजार रुपये

कैसे करें आवेदन
-एआसीआई की वेबसाइट seci.co.in पर विजिट जाएं.
-करियर सेक्शन में उपलब्ध एआसीआई भर्ती 2021 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म के जरिए आवेदन करें.
-एप्लीकेशन फॉर्म सबमिट करने के बाद उम्मीदवार इसका प्रिंट-आउट लें. सॉफ्ट कॉपी भी सेव करें.

शैक्षिक योग्यता
पद अनुसार शैक्षिक योग्यता देखने के लिए नोटिफिकेशन लिंक पर क्लिक करें डिटेल पढ़ें.