मध्यप्रदेश

MP की महिला गृहमंत्री:भोपाल की आरक्षक मीनाक्षी वर्मा को मिला यह सम्मान; एक दिन होम मिनिस्टर बनकर सुनेंगी समस्याएं

मध्यप्रदेश में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर आरक्षक मीनाक्षी वर्मा को एक दिन का गृहमंत्री बनाया गया है। खुद गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने अपनी कुर्सी पर मीनाक्षी को बैठाया और खुद बगल की आम जन की कुर्सी पर बैठे। आज दिन भर मीनाक्षी गृहमंत्री बनाकर लोगों की शिकायतें सुनेंगी। इस अवसर पर नरोत्तम मिश्रा ने कहा कि मीनाक्षी वर्मा आज मध्यप्रदेश की गृह मंत्री हैं। आज अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिलाओं को सशक्त बनाने की पहल की जा रही है।

भोपाल में महिला आरक्षक मीनाक्षी वर्मा, महिला मार्शल में तैनात हैं। वे मेरे निवास कार्यालय पर सुरक्षा में तैनात रहती हैं। भारत ही एक देश है, जो महिलाओं को मां की तरह सम्मान देता है। भारत ही एक मात्र देश है, जो देश को मां का दर्जा देता है। यह उसके लिए सबसे ऊपर है। किसी और देश को देख लो क्या वे अपने देश को इस तरह के किसी सम्मान या दर्जे से पहचाने जाते हैं। चाहे पाकिस्तान हो या दूसरा कोई देश। भारत में महिलाओं को सम्मान हमारी संस्कृति है और हम इसी से जाने जाते हैं।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड