राजस्थान

जयपुर: ACB अधिकारी के नाम से बदमाशों ने कारोबारी के घर मारा छापा, 22 लाख लेकर फरार

राजस्थान ( Rajasthan) के जयपुर ( Jaipur) में लूट का सनसनीखेज मामला सामने आया है. बदमाशों ने एसीबी अधिकारी ( ACB Officer) बनकर शहर के पॉश इलाके में एक मकान से लाखों रुपए की लूट की वारदात को अंजाम दिया. लुटेरों ने खुद को एसीबी अधिकारी बताकर घर में प्रवेश किया. छापे की कार्रवाई से मकान मालिक का बेटा हतप्रभ रह गया. इसके साथ ही कथित एसीबी अधिकारी बनकर आए लुटेरे लाखों लेकर फरार हो गए. पुलिस इस मामले की जांच में जुट गई है.

जानकारी के मुताबिक राजधानी जयपुर के जवाहर नगर थाना क्षेत्र में 3 बदमाशों ने ख़ुद को एसीबी अधिकारी बताकर एक घर में लूट की वारदात को अंजाम दिया. बदमाशों ने पीडि़त परिवारके घर में घुसकर ख़ुद को एसीबी अधिकारी बताया. पुलिस के अनुसार घटना के वक्त मकान मालिक दीपक शर्मा का बेटा विनीत घर पर अकेला था. जवाहर नगर के सेक्टर सात में रहने वाले दीपक शर्मा फाइनेंस कारोबारी हैं और सी स्कीम में उसका ऑफिस है. तीनों शातिर बदमाश इनके घर आकर दीपक के बेटे विनीत को एसीबी अधिकारी होने की बात कहते हैं. इस दौरान तीनों बदमाश मकान को खंगालते हुए यहां से लाखों रुपये की नक़दी लेकर रफू चक्कर हो जाते हैं. घटना के बाद विनीत ने अपने पिता को सूचना दी. इसके बाद पुलिस को सूचना दी गई.

सूचना के बाद डीसीपी ईस्ट अभिजीत सिंह समेत क्राइम ब्रांच की टीम भी मौके पर पहुंची. पुलिस के अधिकारियों ने पीडि़त दीपक शर्मा से पूछताछ की. पूछताछ में सामने आया है कि एसीबी अधिकारी के नाम से पीड़ित डर गया. जिसके बाद बदमाश एक सूटकेस और 98 हजार रुपए ले गए. बताया जा रहा है कि सूटकेस में 22 लाख रुपए रखे हुए थे. पुलिस ने इस मामले की जांच शुरू कर दी है. सीसीटीवी के जरिए ही आरोपियों की तलाश की जा रही है.

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com