Home देश यहां निकली हैं मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियां, जानें डिटेल

यहां निकली हैं मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियां, जानें डिटेल

1
0

महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड (Mahanadi Coalfields Limited) ने मेडिकल ऑफिसर के पदों पर भर्तियों के लिए नोटिफिकेशन जारी किया है. इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड की अधिकारिक वेबसाइट www.mahanadicoal.in के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं. जारी नोटिफिकेशन के अनुसार 70 से अधिक पदों पर भर्तियां की जाएंगी.

आवेदन के पहले पढ़ें नोटिफिकेशन

इन पदों के लिए इच्छुक अभ्यर्थी महानदी कोलफील्ड्स लिमिटेड की ओर से जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को पढ़ने के बाद ही आवेदन करें. नियमानुसार किया गया आवेदन ही मान्य होगा. ऑनलाइन आवेदन पत्र में गलती या फिर कमी पाए जानें पर उसे रद्द भी किया जा सकता हैं.

इन पदों पर होगी भर्तियां

सीनियर मेडिकल ऑफिसर (डेंटल) -02

सीनियर मेडिकल ऑफिसर (जीडीएमओ) -28

सीनियर मेडिकल स्पेशलिस्ट – 40

शैक्षणिक योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले अभ्यर्थी  के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से एमबीबीएस की डिग्री होनी चाहिए. साथ ही कम से कम तीन वर्ष काम करने का अनुभव भी होना चाहिए.

आयु सीमा

इन पदों के लिए अभ्यर्थी की उम्र 35 वर्ष से 42 वर्ष होनी चाहिए. वहीं ओबीसी वर्ग के अभ्यर्थियों को अधिकतम उम्र की सीमा में तीन वर्ष और एससी व एसटी वर्ग के अभ्यर्थियों को पांच वर्ष की छूट दी गई है.

चयन प्रक्रिया

इन पदों पर अभ्यर्थियों का चयन इंटरव्यू के आधार पर किया जाएगा. अभ्यर्थी इस भर्ती से संबंधित अधिक जानकारी के लिए जारी अधिकारिक नोटिफिकेशन को देख सकते हैं.

महत्वपूर्ण तिथियां

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि- 11 अप्रैल 2021

ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि – 30 अप्रैल 2021