Home देश जूनियर इंजीनियर के 196 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 5...

जूनियर इंजीनियर के 196 पदों पर भर्ती के लिए करें आवेदन, 5 मई तक जारी रहेगी एप्लीकेशन प्रोसेस

1
0

उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड (UPRVUNL) ने जूनियर इंजीनियर (JE) के 196 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। जारी नोटिफिकेशन के मुताबिक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन 05 मई तक जारी रहेंगे। इन पदों के लिए कैंडिडेट्स का चयन दो लिखित परीक्षाओं (फेज 1 और फेज 2) में मिले अंकों के आधार पर किया जाएगा।

पदों की संख्या- 196

पदसंख्या
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल)69
जूनियर इंजीनियर (मैकेनिकल)78
जूनियर इंजीनियर (इलेक्ट्रॉनिक्स कंट्रोल एंड इंस्ट्रूमेंटेशन)39
जूनियर इंजीनियर (कंप्यूटर साइंस)10

योग्यता

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स के पास संबंधित ट्रेड में इंजीनियरिंग का डिप्लोमा होना चाहिए। ज्यादा जानकारी के लिए ऑफिशियल नोटिफिकेशन पढ़ सकते हैं।

आयु सीमा

इन पदों पर आवेदन करने वाले कैंडिडेट्स की उम्र 18 से 40 साल होनी चाहिए। रिजर्व कैटेगरी के कैंडिडेट्स को उम्र सीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।

जरूरी तारीखें

  • आवेदन शुरू होने की तारीख- 10 अप्रैल 2021
  • आवेदन की आखिरी तारीख- 05 मई 2021
  • आवेदन शुल्क जमा करने की आखिरी तारीख- 07 मई

एप्लीकेशन फीस

  • जनरल, ओबीसी और ईडब्ल्यूएस- 1000 रुपए
  • एससी और एसटी- 700 रुपए

ऐसे करें आवेदन

आवेदन करने के इच्छुक कैंडिडेट्स उत्तर प्रदेश राज्य विद्युत उत्पादन निगम लिमिटेड की ऑफिशियल वेबसाइट uprvunl.org/uprvunl के जरिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।