राजस्थान

कार की सीट के नीचे छुपा रखे थे साढ़े 4 करोड़ रुपए, पुलिस ने गुजरात बॉर्डर पर पकड़ा

कोरोना लॉकडाउन के दौरान डूंगरपुर जिले में सनसनीखेज मामला सामने आया है. पुलिस ने गुजरात बॉर्डर पर एक कार को पकड़ा, जिसमें से साढ़े 4 करोड़ रुपए बरामद हुए हैं. यह कार दिल्ली से गुजरात जा रही थी. बॉर्डर पर तलाशी के दौरान कार की सीट के नीचे छुपाकर रखे गए नोटों के बंडल देखकर पुलिसवालों के होश उड़ गए. पुलिस ने कार में सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया है.

जिले की बिछीवाड़ा थाना पुलिस ने इस बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है. पुलिस ने गुजरात बॉर्डर रतनपुर पर नाकेबंदी के दौरान कार से साढ़े 4 करोड़ रुपए नगद बरामद किए. पुलिस अधिकारी मनोज सामरिया के मुताबिक बॉर्डर पर पुलिस ने जिन

दो लोगों को गिरफ्तार किया है, वे गुजरात के रहने वाले हैं. आरोपी रणजीत राजपूत पाटन का रहने वाला है, वहीं नितिन पटेल ऊंझा का निवासी है. ये दोनों बड़ी मात्रा में रुपए लेकर दिल्ली से कार लेकर गुजरात जा रहे थे. सामरिया के मुताबिक प्रथम दृष्टया ये मामला हवाला कारोबार से जुड़ा लगता है. पुलिस दोनों आरोपियों से पूछताछ कर रही है.

बिछीवाड़ा थाना अधिकारी रिजवान खान ने बताया कि रतनपुर बॉर्डर पर उदयपुर की तरफ से आ रही एक कार को रोककर तलाशी ली गई, तो सीटों के नीचे बने गुप्त खानों में नोटों के बंडल दिखाई दिए. कार सवारों से जब कैश के बारे में पूछताछ की गई, तो संतोषप्रद जवाब नहीं मिला. इसके बाद पुलिस ने नोटों से भरी कार को जब्त कर दोनों को हिरासत में ले लिया. जब्त कार और आरोपियों को लेकर पुलिस थाने पर पहुंची तथा नोटों की गिनती शुरू की. पुलिस ने बताया कि कार से 4 करोड़ 49 लाख 99 हजार 500 रुपए जब्त किए गए हैं.

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com