Home देश 1 जुलाई से बैंकिंग और टैक्स से जुड़े नियमों में होंगे बदलाव,...

1 जुलाई से बैंकिंग और टैक्स से जुड़े नियमों में होंगे बदलाव, कार और बाइक खरीदना भी हो जाएगा महंगा; अगले महीने से होंगे ये 9 बदलाव

1
0

एक जुलाई से देशभर में कई बदलाव होने वाले हैं। इनका सीधा असर आपकी पॉकेट और जिंदगी पर पड़ेगा। इसलिए जरूरी है कि नियमों की जानकारी पहले ही अपने पास रखें। 1 जुलाई से IDBI और SBI बैंक से पैसा निकालना महंगा होने वाला है। हम आपको ऐसे 9 बदलावों के बारे में बता रहे हैं जिनका असर आप पर पड़ेगा।

SBI ने नियम बदले
1 जुलाई से ATM से पैसा निकालने और चेकबुक का इस्तेमाल करने पर ग्राहकों को एक्स्ट्रा चार्ज देना होगा। बेसिक सेविंग बैंक डिपॉजिट (BSBD) अकाउंट पर यह सभी नए नियम लागू होंगे। SBI के ATM या बैंक ब्रांच से 4 बार पैसा निकालना फ्री होगा। इसके बाद यानी फ्री लिमिट के बाद कैश निकालने पर 15 रुपए और GST देना होगा। इसके अलावा अब चेक बुक लेने के लिए भी आपको ज्यादा चार्ज देना होगा।

IDBI बैंक से पैसे निकालना होगा महंगा
IDBI बैंक 1 जुलाई से चेक लीफ चार्ज, सेविंग अकाउंट चार्ज और लॉकर चार्ज में बदलाव करने जा रहा है। बैंक ने नकद जमा (होम और नॉन-होम) के लिए मुफ्त सुविधा को सेमी अर्बन और रूरल ब्रांचों में मौजूदा 7 और 10 बार से घटाकर 5-5 बार कर दिया है।

इसके अलावा ग्राहकों को अब हर साल सिर्फ 20 पन्ने की चेक बुक ही फ्री मिलेगी। उसके बाद प्रत्येक चेक के लिए ग्राहकों को 5 रुपए का भुगतान करना होगा। इसके अलावा सीनियर सिटीजंस को लॉकर पर मिलने वाला डिस्काउंट तभी मिलेगा, जब उनका मंथली एवरेज बैलेंस (MAB) 10 हजार होगा।

सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों को नया IFSC कोड इस्तेमाल करना होगा
सिंडिकेट बैंक, कैनरा बैंक में मर्ज हो चुका है। इसलिए अब 1 जुलाई से बैंक के IFSC कोड बदले जा रहे हैं। सिंडिकेट बैंक के ग्राहकों को अब अपनी बैंक शाखा के लिए नए IFSC कोड लेना होगा।

आधार की तर्ज पर ज्वेलरी के हर नग की यूनीक पहचान होगी अनिवार्य
गहने चोरी हो जाएं या कहीं गुम हो जाएं, अगर यह गलाए नहीं गए हैं तो इनके वास्तविक मालिक की पहचान आसानी से हो सकेगी। दरअसल, जिस तरह देश के सभी नागरिकों की पहचान आधार कार्ड में यूआईडी के जरिए की गई है, ठीक उसी तरह सरकार 1 जुलाई से ज्वेलरी के हर नग की विशिष्ट पहचान (यूआईडी) अनिवार्य बनाने जा रही है।