Home मध्यप्रदेश इंटरनेशनल हैकर गैंग के सदस्य गिरफ्तार, विदेशी बैंक से उड़ाए थे 5...

इंटरनेशनल हैकर गैंग के सदस्य गिरफ्तार, विदेशी बैंक से उड़ाए थे 5 करोड़

1
0

 मुंबई क्राइम ब्रांच (Mumbai Crime Branch)  मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) के ग्वालियर (Gwalior) से इंटरनेशनल हैकर गैंग के तीन सदस्यों को गिरफ्तार (Arrest) किया है. क्राइम ब्रांच की गिरफ्त में आए तीनों आरोपियों का कनेक्शन मुंबई की बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत से हुई साढ़े पांच करोड़ रुपयों की ठगी से जुड़ा है. ठगी का ये रुपये देशभर के 87 खातों में ट्रांसफर हुए थे. ग्वालियर से पकडे़ गए तीनों आरोपियों के खाते में भी साढ़े सात- साढ़े सात लाख रुपये आए थे. इसके बदले इन्हें हैकर गैंग से दस से 25 हजार रुपये का कमीशन मिलता है. गैंग का मास्टरमाइंड भारत में रह रहा नाइजीरियन युवक बताया जा रहा है.

मुंबई क्राइम ब्रांच ने तीन दिन पहले ठगी के मास्टर माइंड नाइजीरियन युवक मार्टिन को दिल्ली से गिरफ्तार किया था. मार्टिन ने मुम्बई की बैंक ऑफ बहरीन एंड कुवैत को 14-15 अगस्त की दरमियानी रात छुट्‌टी के दिन हैक किया था. हैकर मार्टिन ने अपनी टीम के साथ बैंक का सर्वर हैक किया फिर  इंटरनेट बैंकिंग के जरिए देशभर के 87 बैंक खातों में साढे़ पांच करोड़ रुपये की राशि ट्रांसफर कर दी. दो दिन बाद 16 अगस्त को बैंक खुलने पर घटना का पता लगा. बैंक प्रबंधन ने मुंबई क्राइम ब्रांच में शिकायत की, जिस पर मुंबई क्राइम ब्रांच ने दिल्ली से मास्टर माइंड नाइजीरियन हैकर मार्टिन को गिरफ्तार किया तो कई खुलासे होते जा रहे हैं.