Home देश नगर पालिका चेयरमैन के भतीजे पर दिनदहाड़े फायरिंग..

नगर पालिका चेयरमैन के भतीजे पर दिनदहाड़े फायरिंग..

3
0

उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा (Greater Noida) में एक बड़ी खबर सामने आई है. कहा जा रहा है कि दादरी नगर पालिका की चेयरमैन गीता पंडित (Geeta Pandit) के भतीजे पर फायरिंग हुई है. बदमाशों ने 5 राउंड गोलियां (Firing) चलाई हैं. इससे आसपास के इलाके में सनसनी फैल गई है. वहीं, पूरा घटनाक्रम सीसीटीवी कैमरे में भी कैद हो गया है. वहीं, सूचना के बाद स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है. पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है.

जानकारी के मुताबिक, फायरिंग की यह घटना दिनदहाड़े हुई है. लेकिन गनीमत रही कि युवक की जान बच गई, क्योंकि गोली चलते ही युवक अपनी जान बचाने के लिए घर के अंदर घुस गया था. वहीं, गोली चलते हुई घटना भी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है. जबिक, पुलिस जांच में पता चला है कि परिवार के एक सदस्य ने गोली चलाई है. वहीं, मामले को लेकर लीपापोती करने में दादरी चेयरमैन गीता पंडित का परिवार लग गया है