Home देश कुशीनगर में पीएम मोदी का अखिलेश पर निशाना, बोले- ये समाजवादी नहीं...

कुशीनगर में पीएम मोदी का अखिलेश पर निशाना, बोले- ये समाजवादी नहीं परिवारवादी

2
0

पूर्वी उत्तर प्रदेश के कुशीनगर (Kushinagar) में विकास कार्यों के उद्घाटन के बाद एक सभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी (PM Modi) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर कटाक्ष करते हुए कहा कि 2017 में सीएम योगी (CM Yogi) के आने से पहले की सरकार को गरीबों की फिक्र नहीं थी. ये समाजवादी नहीं, बल्कि परिवारवादी हैं. उन्होंने कहा कि 2017 से पहले जो सरकार यहां पर थी, उसकी नीति थी- माफिया को खुली छूट, खुली लूट… आज सीएम योगी के नेतृत्व में यहां माफिया माफी मांगता फिर रहा है और सबसे ज्यादा दर्द भी माफियावादियों को हो रहा है.

उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने एक और योजना शुरू की है, जो भविष्य में उत्तर प्रदेश के ग्रामीण इलाकों में समृद्धि का नया द्वार खोलने वाली है. इस योजना का नाम है- पीएम स्वामित्व योजना. इसके तहत गांव के घरों की घरौनी यानि घरों का मालिकाना दस्तावेज देने का काम शुरू किया है. पीएम ने कहा कि लोहिया जी कहा करते थे कि ‘कर्म को करुणा से जोड़ो, भरपूर करुणा से जोड़ो. लेकिन जो पहले सरकार चला रहे थे, उन्होंने गरीब के दर्द की परवाह नहीं की, पहले की सरकार ने अपने कर्म को, घोटालों से जोड़ा, अपराधों से जोड़ा: डबल इंजन की सरकार, डबल ताकत से स्थितियों को सुधार रही है. वर्ना 2017 से पहले जो सरकार यहां थी, उसे आपकी दिक्कतों से, गरीब की परेशानी से कोई सरोकार नहीं था.’

पीएम ने कहा कि ‘जब मूल सुविधाएं मिलती हैं, तो बड़े सपने देखने का हौसला और सपनों को पूरा करने का जज्बा पैदा होता है. जो बेघर हैं, झुग्गी में हैं, जब उसको पक्का घर मिले, जब घर में शौचालय हो, बिजली का कनेक्शन हो, गैस का कनेक्शन हो, नल से जल आए, तो गरीब का आत्मविश्वास और बढ़ जाता है. कुशीनगर में राजकीय मेडिकल कॉलेज बनने से आपको अब इलाज के लिए एक नई सुविधा मिल गई है. बिहार के सीमावर्ती इलाकों को भी इसका लाभ मिलेगा. यहां से अनेक युवा डॉक्टर बनने का अपना सपना पूरा कर पाएंगे.’