Home देश पटवारी परीक्षा के परीक्षार्थियों के ल‍िए रेलवे चलाएगा स्‍पेशल ट्रेन.

पटवारी परीक्षा के परीक्षार्थियों के ल‍िए रेलवे चलाएगा स्‍पेशल ट्रेन.

1
0

राजस्‍थान में पटवारी परीक्षा (Patwari Exam) के मद्देनजर रेलवे (Railway) की ओर से यात्र‍ियों व परीक्षार्थियों की सु‍व‍िधा के ल‍िए कोटा-जयपुर (Kota-Jaipur) के बीच परीक्षा स्‍पेशल ट्रेन संचाल‍ित करने का फैसला क‍िया गया है. परीक्षार्थियों की सुव‍िधा के ल‍िए यह ट्रेन दो द‍िशाओं में संचाल‍ित होगी जोक‍ि दो ट्रिप लगाएगी.

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसम्पर्क अधिकारी कैप्टन शशि किरण के अनुसार पटवारी परीक्षा को ध्यान में रखते हुए यात्रियों व परीक्षार्थियों की सुविधा हेतु कोटा-जयपुर-कोटा (02 ट्रिप) परीक्षा स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जा रहा है. गाडी संख्या 09819, कोटा-जयपुर परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 23 अक्‍टूबर व 24.10.21 (02 ट्रिप) कोटा से 19.45 बजे रवाना होकर 23.55 बजे जयपुर पहुंचेगी.
इसी प्रकार गाडी संख्या 09820, जयपुर-कोटा परीक्षा स्पेशल रेलसेवा 24 अक्‍टूबर व 25 अक्‍टूबर (02 ट्रिप) जयपुर से 00.30 बजे रवाना होकर 06.10 बजे कोटा पहुंचेगी. यह रेलसेवा मार्ग में लाखेरी, इंद्रगढ सुमेरगंज मण्डी, सवाईमाधोपुर, वनस्थली निवाई व दुर्गापुरा स्टेशनों पर ठहराव करेगी.