छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Weather Alert: बिलासपुर-दुर्ग समेत 15 जिलों में बारिश की चेतावनी, 48 घंटे का अलर्ट जारी

छत्तीसगढ़ में मौसम अब फिर से करवट बदलने वाला है. मौसम विभाग की ओर से प्रदेश में 48 घंटों का अलर्ट जारी किया गया है. इसके तहत प्रदेश में 9 और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से राजस्थान के ऊपर 8 फरवरी को एक ऊपरी हवा का चक्रीय चक्रवाती घेरा बनने की संभावना है. इसके प्रभाव से अरब सागर और बंगाल की खाड़ी से प्रचुर मात्रा में नमी आने की संभावना है. इसके कारण प्रदेश के मौसम में 9 फरवरी से परिवर्तन होने की संभावना है.

रायपुर मौसम विज्ञान केन्द्र से मिली जानकारी के मुताबिक छत्तीसगढ़ में 9 फरवरी के देर शाम या रात्रि से और 10 फरवरी को हल्की से मध्यम वर्षा होने की संभावना है. 9 फरवरी को सरगुजा संभाग और उससे लगे बिलासपुर संभाग के जिलों में और 10 फरवरी को सरगुजा संभाग, बिलासपुर संभाग, दुर्ग और रायपुर संभाग के उत्तरी भाग में स्थित जिलों में 1-2 स्थानों पर हल्की वर्षा होने की संभावना है. बारिश के चलते जशपुर, सरगुजा समेत आस-पास के जिलों में शीतलहर की भी संभावना है. बारिश को लेकर लोगों को अलर्ट कर दिया गया है. किसानों को विशेष रूप से सतर्क रहने कहा गया है. बारिश की संभावना को देखते हुये शासकीय स्तर पर भी जरूरी इंतजाम करने के निर्देश दिए गए हैं.

ठंड में बारिश से परेशानी
बता दें कि ठंड के मौसम में बारिश होने से लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा है. गौरतलब है कि दिसंबर के अंतिम सप्ताह में लगातार 2 दिनों तक हुई बारिश ने किसानों की फसल खराब कर दी थी. बारिश के कारण मौसमी बीमारी का खतरा भी बढ़ गया था. इसके बाद बीते जनवरी महीने में भी रायपुर, बिलासपुर और कांकेर समेत अन्य जिलों में बारिश हुई थी, जिसके चलते लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा. अब फिर से बारिश को लेकर अलर्ट जारी किया गया है.

About the author

NEWSDESK

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com