विदेश

पुतिन को महंगा पड़ा यूक्रेन पर हमला! प्रतिबंधों के बोझ से इन देशों की कतार में आ खड़ा हुआ रूस, अब पहले पायदान पर

दुनियाभर में कड़े प्रतिबंधों (Sanction against Russia) का सामना कर रहे देशों की सूची जारी की गई है. ग्लोबल सेंक्शंन ट्रैकिंग (Global Sanctions Tracking) डाटाबेस मंगलवार को जारी किया गया. जिससे यह पता चला है कि प्रतिबंधों के मामले में रूस अब पहले पायदान पर है. यूक्रेन पर हमले के बाद (Ukraine-Russia War) रूस पर अमेरिका समेत पश्चिमी देशों ने कई कड़े प्रतिबंध लगाए हैं. जिसके बाद दुनियाभर में रूस सबसे ज्यादा प्रतिबंधों का सामना करने वाला देश बन गया है.

Castellum.ai द्वारा जारी इस डाटा के अनुसार, यूक्रेन पर हमले के बाद रूस के खिलाफ 2778 नए प्रतिबंध लगाए गए हैं. इसके साथ ही प्रतिबंधों की कुल संख्या बढ़कर 5532 हो गई है. रूस पर लगाए जा रहे इन प्रतिबंधों की संख्या दिन ब दिन बढ़ती जा रही है. कई अमेरिकी कंपनी, नेटफ्लिक्स, अमेरिकन एक्सप्रेस, मास्टर कार्ड और वीजा कार्ड ने रूस में अपनी सेवाओं को निलंबित कर दिया है. वहीं व्लादिमीर पुतिन ने इन प्रतिबंधों को युद्ध की घोषणा जैसा बताया है.
आइये जानते हैं कि वे कौन-कौन से देश हैं जिन पर सबसे ज्यादा प्रतिबंध लगे हुए हैं.

रूस: Castellum.ai के डेटा के अनुसार, रूस पर 2754 प्रतिबंध 22 फरवरी से पहले से लगे थे. लेकिन यूक्रेन पर हमले के बाद से 2778 प्रतिबंध रूस के खिलाफ और लगाए गए हैं. इसलिए प्रतिबंधों की यह संख्या अब 5532 तक पहुंच गई है.

ईरान: वैश्विक प्रतिबंधों की इस सूची में ईरान दूसरे नंबर पर है. इस पश्चिमी एशियाई देश पर कुल 3616 प्रतिबंध लगे हुए हैं. ये सभी प्रतिबंध पिछले एक दशक में लगाए गए हैं. जो कि ईरान के विवादित न्यूक्लियर कार्यक्रम और आतंकवाद का सहयोग करने के आरोपों को लेकर लगाए गए हैं.

सीरिया: इस देश में गृहयुद्ध के बाद अमेरिका, यूरोपियन यूनियन, कनाडा, ऑस्ट्रेलिया और स्विट्जरलैंड ने कई सारे प्रतिबंध लगाए हैं. सीरिया पर लगाए गए कुल प्रतिबंधों की संख्या 2608 है और इनमें से ज्यादातर प्रतिबंध 2011 के बाद लगाए गए हैं.

नॉर्थ कोरिया: परमाणु और बैलिस्टिक मिसाइल कार्यक्रमों को लेकर 2006 से संयुक्त राष्ट्र ने उत्तर कोरिया के खिलाफ प्रतिबंध लगाए हैं. ये प्रतिबंध व्यक्तियों और कंपनियों पर भी शामिल हैं. Castellum.ai की लिस्ट से पता चलता है कि उत्तर कोरिया के खिलाफ 2,077 प्रतिबंध हैं.

वेनेजुएला: इस दक्षिणी अमेरिकी देश के खिलाफ 651 प्रतिबंध लगाए गए हैं और ये प्रतिबंध 2017 से अमेरिका ने लगाए हैं. इसके अलावा म्यांमार के खिलाफ 510 और क्यूबा के विरुद्ध 208 प्रतिबंध लगाए गए हैं.

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड