Home देश Petrol Diesel Prices : पोर्टब्‍लेयर में सबसे सस्‍ता पेट्रोल तो महाराष्‍ट्र में...

Petrol Diesel Prices : पोर्टब्‍लेयर में सबसे सस्‍ता पेट्रोल तो महाराष्‍ट्र में सबसे महंगा, आपके शहर में क्‍या है रेट?

1
0

सरकारी तेल कंपनियों ने मंगलवार सुबह पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी कर दिए हैं. आज भी दिल्‍ली-मुंबई सहित देश चारों महानगरों और प्रमुख शहरों में तेल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं किया गया है. हालांकि, देश में सबसे सस्‍ता पेट्रोल पोर्टब्‍लेयर में तो सबसे महंगा महाराष्‍ट्र में बिक रहा है.

इंडियन ऑयल के अनुसार, पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये लीटर के भाव बिक रहा है, जबकि महाराष्‍ट्र के परभणी में 123.47 रुपये में एक लीटर पेट्रोल मिल रहा. राजधानी दिल्‍ली में आज पेट्रोल की कीमत 105.41 रुपये है. तेल कंपनियों ने 22 मार्च के बाद से लगातार 14 बार कीमतों में वृद्धि की थी, जिससे पेट्रोल और डीजल 10.20 रुपये महंगा हो गया है. कच्‍चे तेल की कीमतों में एक बार फिर उछाल आ रहा, जिससे आशंका जताई जा रही कि पेट्रोल-डीजल की कीमतें बढ़ाने का सिलसिला फिर शुरू हो सकता है.

चारों महानगरों में पेट्रोल-डीजल के दाम
– दिल्ली पेट्रोल 105.41 रुपये और डीजल 96.67 रुपये प्रति लीटर
– मुंबई पेट्रोल 120.51 रुपये और डीजल 104.77 रुपये प्रति लीटर
– चेन्नई पेट्रोल 110.85 रुपये और डीजल 100.94 रुपये प्रति लीटर
– कोलकाता पेट्रोल 115.12 रुपये और डीजल 99.83 रुपये प्रति लीटर

इन शहरों में भी नए भाव जारी
– नोएडा में पेट्रोल 105.47 रुपये और डीजल 97.03 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– लखनऊ में पेट्रोल 105.25 रुपये और डीजल 96.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पोर्टब्‍लेयर में पेट्रोल 91.45 रुपये और डीजल 85.83 रुपये प्रति लीटर हो गया है.
– पटना में पेट्रोल 116.23 रुपये और डीजल 101.06 रुपये प्रति लीटर हो गया है.

हर सुबह 6 बजे जारी होते हैं नए रेट
हर दिन सुबह 6 बजे पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बदलाव होता है. सुबह 6 बजे से ही नए रेट लागू हो जाते हैं. पेट्रोल व डीजल के दाम में एक्साइज ड्यूटी, डीलर कमीशन, वैट और अन्य चीजें जोड़ने के बाद इसका दाम मूल भाव से लगभग दोगुना हो जाता है. यही कारण है कि पेट्रोल-डीजल के दाम इतने अधिक दिखाई देते हैं.

ऐसे पता कर सकते हैं आज के ताजा दाम
पेट्रोल डीजल का रोज का रेट आप SMS के जरिए भी जान सकते हैं (How to check diesel petrol price daily). इंडियन ऑयल के कस्टमर RSP लिखकर 9224992249 नंबर पर और बीपीसीएल उपभोक्ता RSP लिखकर 9223112222 नंबर पर SMS भेज जानकारी हासिल कर सकते हैं. वहीं, एचपीसीएल उपभोक्ता HPPrice लिखकर 9222201122 नंबर पर भेजकर भाव पता कर सकते हैं.