Home देश जन्माष्टमी पर भी कैंसिल हुई सैकड़ों ट्रेनें, चेक करें अपनी ट्रेन का...

जन्माष्टमी पर भी कैंसिल हुई सैकड़ों ट्रेनें, चेक करें अपनी ट्रेन का स्‍टेटस

1
0

मौसम, मरमम्‍त कार्यों और अन्‍य परिचालन संबंधी दिक्‍कतों के कारण आए दिन बड़ी संख्‍या में ट्रेनों को भारतीय रेलवे को कैंसिल करना पड़ रहा है. ट्रेनें कैंसिल होने के कारण यात्रियों का काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है. आज यानी 19 अगस्‍त को जन्‍माष्‍टमी महोत्‍सव पर भी देशभर में रेलवे ने 157 ट्रेनों को रद्द कर दिया है.

रेलवे के अनुसार, खराब मौसम और अन्‍य परिचालन संबंधी दिक्‍कतों के चलते ट्रेनों को कैंसिल किया गया है. यही नहीं, भारतीय रेलवे ने 5 ट्रेनों को रिशेड्यूल भी किया है और 12 ट्रेनों को डायवर्ट कर दिया है. जिन 157 ट्रेनों को कैंसिल किया है, उनमें से 37 ट्रेनें आंशिक तौर पर कैंसिल की गई हैं. वहीं 120 ट्रेनों को पूरी तरह रद्द कर दिया गया है.

ऐसे पता करें स्‍टेटस
भारतीय रेलवे की ज्‍यादातर सेवाएं अब ऑनलाइन उपलब्‍ध हैं. इसलिए अगर आपको भी रेलयात्रा करनी है तो घर से निकलने से पहले आपको ट्रेन का स्‍टेटस जरूर जान लेना चाहिए. स्‍टेटस जानने की सुविधा भी रेलवे ने ऑनलाइन उपलब्‍ध कराई है. रेलयात्रियों की सुविधा के लिए रेलवे कैंसिल हुई ट्रेनों की सूची भारतीय रेलवे और IRCTC की वेबसाइट पर उपलब्‍ध कराता है. इसके अलावा NTES app पर भी इसकी जानकारी उपलब्‍ध है. किसी भी ट्रेन की स्थिति रेलवे वेबसाइट https://enquiry.indianrail.gov.in/mntes पर या आईआरसीटीसी की वेबसाइट के लिंक https://www.irctchelp.in/cancelled-trains-list/#list2 पर विजिट करके ली जा सकती है. हम यहां आपको भारतीय रेल की वेबसाइट से ट्रेन का स्‍टेटस जानने का तरीका बता रहे हैं

ट्रेन कैंसिल होने पर मिलता है रिफंड
जिन यात्रियों ने आईआरसीटीसी की वेबसाइट से ई-टिकट बुक कराया होता है, उन्‍हें टिकट रिफंड के लिए कुछ भी करने की जरूरत नहीं होती. ट्रेन कैंसिल होने पर रिफंड ग्राहक के उस बैंक खाते/क्रेडिट कार्ड/ई-वॉलेट में आएगा, जिससे भुगतान किया गया है. अगर आपने टिकट रिजर्वेशन काउंटर से खरीदा है तो इसे किसी भी कंप्यूटरीकृत रिजर्वेशन काउंटर पर ट्रेन के शेड्यूल डिपार्चर के बाद 72 घंटे तक कैंसि‍ल किया जा सकता है. अगर पैसेंजर अपने आप टिकट कैंसि‍ल करता है तो आईआरसीटीसी रिफंड से कुछ कैंसलेशन चार्ज काट लेता है. हर एक रिजर्वेशन कैटेगरी के लिए कैंसलेशन चार्ज अलग-अलग हैं.