नई दिल्ली। गृह मंत्री अमित शाह ने मल्लिकार्जुन खडग़े के उस बयान की आलोचना की, जिसमें उन्होंने ‘आर्टिकल 371’ का उल्लेख किया था। दरअसल, खडग़े ने राजस्थान के चुरू मेेंं एक रैली में कहा था कि वह यहां आकर कह रहे हैं कि मैंने 371 को निकाल दिया। अरे भई यहां के लोगों का वास्ता क्या है? ठीक है आप जाकर कश्मीर में बोले, जम्मू में बोले, लेकिन यहां…। खडग़े के इसी बयान को लेकर अमित शाह ने उन पर हमला किया और कहा कि भारत के विचार को न समझ पाने के लिए अधिकतर कांग्रेस पार्टी की इटैलियन संस्कृति ही दोषी है। उन्होंने कहा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है।
अमित शाह ने खडग़े के भाषण की एक क्लिप साझा करते हुए ट्वीट किया कि यह सुनना शर्मनाक है कि कांग्रेस पार्टी पूछ रही है, कश्मीर से क्या वास्ता है? मैं कांग्रेस पार्टी को याद दिलाना चाहूंगा कि जम्मू-कश्मीर भारत का अभिन्न अंग है और प्रत्येक राज्य और नागरिक का वैसे ही जम्मू-कश्मीर पर अधिकार है, जैसे जम्मू-कश्मीर के लोगों का शेष भारत पर अधिकार है।
कांग्रेस को जनता देगी जवाब
अमित शाह ने पनी पोस्ट में आगे लिखा कि कांग्रेस को यह नहीं पता है कि कश्मीर में शांति और सुरक्षा के लिए राजस्थान के कई वीर सपूतों ने अपने प्राणों की आहुति दी है। लेकिन, यह सिर्फ कांग्रेस नेताओं की गलती नहीं है, बल्कि इसके लिए भारत के विचार को न समझ पाने की अधिकतर कांग्रेस पार्टी की इटैलियन संस्कृति ही दोषी है। इस तरह की बयानबाजी से वे हर देशभक्त नागरिक आहत होते हैं, जो देश की एकता और अखंडता की परवाह करते हैं। जनता निश्चित रूप से कांग्रेस को जवाब देगी।
भारत के विचार नहीं समझ पाते कांग्रेसी – शाह





