Home देश कुलगाम में लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर

कुलगाम में लश्कर के टॉप कमांडर समेत तीन आतंकी ढेर

3
0

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर के कुलगाम में सुरक्षाबलों के साथ मुठभेड़ में मंगलवार को लश्कर के टॉप कमांडर बासित डार समेत तीन आतंकी मारे गए हैं। सूत्रों के अनुसार सोमवार को खुफिया इनपुट के बाद कुलगाम के रेदवानी पायीन इलाके में सुरक्षाबलों ने लश्कर आतंकियों के ठिकाने को घेर लिया। इसके बाद आतंकियों ने गोलीबारी शुरू कर दी। सोमवार को अंधेरा होने के बाद ऑपरेशन रोक दिया गया था। मंगलवार सुबह एक बार फिर ऑपरेशन शुरू किया गया। आतंकी जिस इमारत में छिपे थे, वहां फायरिंग के दौरान आग लग गई। घर से हथियारों के साथ तीन शव बरामद किए गए हैं। एक शव लश्कर के टॉप कमांडर बासित डार का था, जो सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो डालता रहता था।