Home देश खडग़े बोले, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता निचले स्तर पर

खडग़े बोले, चुनाव आयोग की विश्वसनीयता निचले स्तर पर

4
0

नई दिल्ली। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े ने मंगलवार को कहा कि भारत चुनाव आयोग (ईसीआई) जैसी संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। श्री खडग़े ने इंडिया समूह के घटक दलों के नेताओं को लिखे पत्र में भारत निर्वाचन आयोग की ओर से जारी मतदान आंकड़ों में विसंगतियों पर चिंता व्यक्त करते हुए कहा कि संवैधानिक संस्था की विश्वसनीयता अब तक के सबसे निचले स्तर पर है। उन्होंने कहा कि यह पब्लिक डोमेन में है कि कैसे ईसीआई ने शायद इतिहास में पहली बार लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के अंतिम मतदान प्रतिशत जारी करने में विलंब किया। उन्होंने नेताओं से आग्रह किया कि राष्ट्रीय हित में सभी को लोकसभा चुनाव के पहले और दूसरे चरण के मतदान प्रतिशत डाटा जारी करने में विलंब पर ईसीआई से सामूहिक रूप से सवाल पूछना चाहिए। उन्होंने सवालिया लहजे में कहा कि इन तथ्यों के आधार पर क्या यह अंतिम परिणामों के साथ खिलवाड़ करने का प्रयास हो सकता है।