व्यापार

स्टॉक मार्केट ने फिर रचा इतिहास, नए ऑल टाइम हाई पर पहुंचे सेंसेक्स-निफ्टी

मुंबई

 भारतीय शेयर मार्केट के दोनों बेंचमार्क इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी ऑल टाइम हाई पर ट्रेड कर रहे हैं। सेंसेक्स 80374 के नए शिखर को छू चुका है। निफ्टी भी 24000 के पार चला गया है। एनएसई पर 2418 स्टॉक ट्रेड कर रहे हैं, जिनमें 1592 हरे निशान पर हैं। 762 में गिरावट है। 110 स्टॉक्स में अपर सर्किट लगा है और 23 में लोअर।

 शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स पर एचडीएफसी बैंक टॉप लूजर है। इसमें करीब डेढ़ पर्सेंट की गिरावट है। टॉप गेनर्स में टाटा मोटर्स करीब दो फीसद ऊपर 994.65 रुपये, आईसीआईसीआई बैंक 1.52 फीसद ऊपर 1219.55 रुपये, इन्फोसिस 1.27 फीसद की बढ़त के साथ 1648.25 रुपये पर पहुंच गया है। टीसीएस और एचसीएल टेक में भी एक फीसद से अधिक की बढ़त है।

 शेयर मार्केट में रिकॉर्डतोड़ रैली जारी है। आज गुरुवार 4 जुलाई को पहली बार सेंसेक्स 80321 के नए ऑल टाइम पर खुला। निफ्टी भी इतिहास रचते हुए 24369 के रिकॉर्ड ऊंचाई पर खुला। सेंसेक्स आज 334 अंक ऊपर और निफ्टी 83 अंकों की बढ़त के साथ खुला।

घरेलू शेयर मार्केट आज भी बम-बम बोल सकता है। क्योंकि, ग्लोबल संकेत कुछ ऐसा ही इशारा कर रहे हैं। एशियाई बाजारों में तेजी रही, जबकि अमेरिकी शेयर बाजार हरे निशान में बंद हुए। गिफ्ट निफ्टी 24,460 के स्तर पर कारोबार कर रहा था, जो निफ्टी फ्यूचर्स के पिछले बंद से लगभग 95 अंकों का प्रीमियम था। यह सेंसेक्स-निफ्टी के लिए अच्छे संकेत हैं।

आज सेंसेक्स के लिए प्रमुख संकेत इस प्रकार हैं

एशियाई बाजार: लाइव मिंट के मुताबिक गुरुवार को जापान के टॉपिक्स के ऑल टाइम हाई लेवल को पार करने के साथ एशियाई बाजारों में तेजी रही। टॉपिक्स में 0.56% की उछाल आई, जबकि निक्केई 225 में 0.55% की। दक्षिण कोरिया के कोस्पी में 0.98% की तेजी आई, जबकि कोस्डैक में 0.75% की वृद्धि हुई।

Tags

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड