देश

मोदी का वैक्सीन टूर:पीएम मोदी की जायडस के चेयरमैन से मुलाकात के बाद PM मोदी हैदराबाद रवाना

कोरोना का कहर लगातार जारी है और अब वायरस की दूसरी लहर ने देश के चपेट में लेना शुरू कर दिया है। इसी के चलते बीच सबकी निगाहें कोरोना वैक्सीन पर टिकी हैं। अहमदाबाद सहित कई शहरों में वैक्सीन का ट्रायल चल रहा है। इसी बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कोरोना वैक्सीन की तैयारियों की समीक्षा करने के अहमदाबाद के जायडस बॉयोटेक पार्क पहुंचे थे, जहां वैक्सीन की तैयारियों को लेकर जायडस के चेयरमैन पंकज पटेल साइंटिस्ट और डॉक्टर्स के साथ चर्चा की। इसके बाद हैदराबाद के लिए रवाना हो गए।

24 नवंबर को 9 राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ मीटिंग के बाद प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि अभी यह तय नहीं है कि कोरोना वैक्सीन की एक डोज देनी होगी या दो। उसकी कीमत क्या होगी, यह भी तय नहीं है। अभी ऐसे किसी भी सवाल का जवाब हमारे पास नहीं हैं। माना जा रहा है कि इस विजिट के बाद इन सवालों के जवाब सामने आ जाएंगे।

जायडस अन्य कंपनियों को भी जोड़ेगी
जायडस एक साल में वैक्सीन के 10 करोड़ डोज तैयार करने की क्षमता रखती है। वैक्सीन की मात्रा बढ़ाने के लिए अब अन्य कंपनियों को भी जोड़ने की तैयारी कर रही है। जायडस द्वारा तैयार यह वैक्सीन प्लास्मीड डीएनए पर आधारित है।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड