Home छत्तीसगढ़ पानी की जगह आग:कोरिया में नलकूप खनन के लिए गड्डा खोदा, पाइप...

पानी की जगह आग:कोरिया में नलकूप खनन के लिए गड्डा खोदा, पाइप लगाया तो निकल रहीं आग की लपटें

5
0

छत्तीसगढ़ के कोरिया जिले के एक गांव में नलकूप खनन से पानी की जगह आग निकल रही है। यह देखकर लोग हैरान है। जानकार बता रहे हैं कि जमीन के भीतर कोयले की आग या कोई ज्वलनशील गैस होने के कारण ऐसा हो रहा है। देर शाम तक बोर से आग की लपटें निकलती रहीं।

जानकारी के अनुसार केल्हारी के पास स्थित ग्राम पंचायत केवटी का गांव बिलोनीडांड़ में यह घटना सामने आई है। सुबह करीब 11 बजे नलकूप खनन शुरू हुआ, पहले 2 इंच पानी निकला, तब तक सब कुछ ठीक था, उसके 4 घंटे बाद उसी स्थान पर अचानक आग की लपटें निकलने लगी। इससे ग्रामीणों के साथ नलकूप खनन के लगे मजदूर भी हैरान रह गए।

बोर खनन वालों का कहना है कि यहां या तो किसी गैस का भंडार है या तेल का, तभी इतनी तेजी से आग जल रही है। नलकूप खनन में लगे ठेकेदार धनेन्द्र मिश्रा का कहना है कि यह हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, बोर किए 4 घंटे बीत गए, उसके बाद अचानक बोरिंग वाले स्थान से आग की तेज लपटें आने लगी। शायद कहीं न कहीं कोई तेल का स्रोत है, तभी ऐसा हो रहा है।