स्पाइसजेट (SpiceJet) ने नई घरेलू उड़ाने शुरू करने का फैसला लिया है. कंपनी 5 दिसंबर से घरेलू नेटवर्क पर 20 उड़ाने शुरू करने जा रहा है. कंपनी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है.
स्पाइसजेट (SpiceJet) ने नई घरेलू उड़ाने शुरू करने का फैसला लिया है. कंपनी 5 दिसंबर से घरेलू नेटवर्क पर 20 उड़ाने शुरू करने जा रहा है. कंपनी ने मंगलवार को इस बारे में जानकारी दी है. कंपनी ने अपनी नवीनतम घरेलू विमानों को रांची से जोड़ने की घोषणा की. आपको बता दें स्पाइसजेट ने झारखंड की राजधानी को दिल्ली और मुंबई के प्रमुख महानगरों से जोड़ने के लिए यह फ्लाइट चलाने की घोषणा की है. ये नॉन स्टॉप फ्लाइट होंगी.
इन शहरों को भी जोड़ेगी
आपको बता दें एयरलाइन ने दिल्ली-रांची-दिल्ली सेक्टर और मुंबई-रांची-मुंबई सेक्टर पर दैनिक उड़ानें संचालित करेगी. इसके अलावा, स्पाइसजेट महाराष्ट्र के एक प्रमुख तीर्थस्थल दैनिक नॉन-स्टॉप उड़ानों से जोड़ेगी
अहमदाबाद के लिए भी चलेंगी फ्लाइट
एयरलाइन ने अहमदाबाद को जोड़ने वाली नई उड़ानों की मेजबानी भी पेश की है. ये उड़ानें अहमदाबाद-जम्मू-अहमदाबाद, अहमदाबाद-गुवाहाटी-अहमदाबाद और अहमदाबाद-कोच्चि-अहमदाबाद सेक्टरों में संचालित होंगी.
सभी दिन उड़ेंगी फ्लाइट
बता दें अहमदाबाद और कोच्चि के बीच उड़ानें दैनिक रूप से संचालित होंगी. अहमदाबाद-जम्मू-अहमदाबाद सेक्टर पर उड़ानें रविवार को छोड़कर सभी दिनों में चलेंगी जबकि अहमदाबाद-गुवाहाटी-अहमदाबाद में उड़ानें सोमवार, बुधवार और शुक्रवार को संचालित होंगी.
हरदीप पुरी ने ट्वीट करके दी जानकारी
आपको बता दें केंद्रीय विमानन मंत्री हरदीप पुरी ने ट्वीट करके बताया कि 25 मई 2020 से फ्लाइट की उड़ाने फिर से शुरू हो गई हैं. उड़ाने शुरू होने के बाद से दैनिक घरेलू यात्रियों की संख्या 2.52 लाख को पार कर गई है.
इस ट्वीट के साथ आंकड़े का भी इंफ्रोग्राफिक शेयर किया, जिसके मुताबिक 30 नवंबर की रात 11.59 बजे तक देश में कुल 2027 उड़ानों ने प्रस्थान (डिपार्चर) और 2028 ने आगमन (अराइवल) किया. इनमें 2,52,374 मुसाफिरों ने प्रस्थान के लिए उड़ानें भरीं, जबकि 2,56,630 ने आगमन के लिए. कुल 4,055 गतिविधियां दर्ज की गईं, जबकि हवाई अड्डों पर 5,09,004 फुटफॉल दर्ज किए गए.






