राजस्थान

भारत बंद:आंदोलन के समर्थन में कल बंद रहेंगी प्रदेश की 247 अनाज मंडियां, जयपुर की फल सब्जी मंडी मुहाना टर्मिनल भी नहीं खुलेगी

केंद्र सरकार के नए कृषि बिल के विरोध में कल यानी 8 दिसंबर को भारत बंद का ऐलान किया गया है। भारत बंद का प्रदेश के विभिन्न किसान संगठनों और मंडी कारोबारियों ने भी समर्थन किया है। जयपुर में प्रदेश की सबसे बड़ी फल-सब्जी मंडी मुहाना टर्मिनल कल बंद रहेगी। इसके अलावा राजस्थान खाद्य पदार्थ व्यापार संघ ने भी बंद का समर्थन करते हुए प्रदेश की सभी 247 अनाज मंडियों को बंद रखने का आह्वान किया है।

राजधानी जयपुर की बात करें तो जयपुर व्यापार महासंघ के पदाधिकारियों ने आज पुलिस कमिश्नरेट पहुंचकर अधिकारियों से मुलाकात की और व्यापारियों के लिए सुरक्षा मांगी है। एडिशनल कमिश्नर राहुल प्रकाश ने व्यापारियों से मुलाकात के बाद उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिया। संघ के अध्यक्ष सुभाष गोयल ने बताया कि संघ इस आंदोलन में भाग नहीं ले रहा, लेकिन हमने सभी व्यापारियों से कह दिया है कि वे चाहे तो स्वेच्छा से अपने-अपने प्रतिष्ठान बंद रख सकते हैं।

बंद का इन्होंने भी किया समर्थन

किसानों के समर्थन में राजस्थान कांग्रेस और NDA के घटक दल RLP ने भी प्रदेश में बंद का ऐलान किया है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कल सोशल मीडिया कहा था कि वे किसानों के प्रबल समर्थक हैं और उनके हितों से जुड़े इस मुद्दे को देश के कोने-कोने में ले जाने के लिए हमेशा साथ खड़े हैं।

कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने बताया कि कल कांग्रेस के कार्यकर्ता प्रदेश के हर जिले में बाजार बंद करने में आंदोलन करने वालों का सहयोग देंगे। राजस्थान में जाट महासभा ने भी किसान आंदोलन और 8 दिसंबर को बंद का समर्थन किया है। इस तरह कुल मिला कल प्रदेश में बंद का मिला-जुला असर देखने को मिल सकता है।

मुख्यमंत्री ने आज बुलाई बैठक
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने मुख्यमंत्री निवास पर आज बैठक बुलाई है, जिसमें बंद के दौरान प्रदेश में लॉ एंड ऑर्डर बरकरार रहे इसको लेकर पुलिस-प्रशासन के उच्चाधिकारियों संग बैठक करेंगे। इसके अलावा आज शाम मंत्रीपरिषद की बैठक में भी बंद को लेकर मंत्रियों से चर्चा हो सकती है।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com

जनसम्पर्क विभाग – आरएसएस फीड