Home खेल भारत के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट से पहले वॉर्नर और पुकोवस्‍की की ऑस्‍ट्रेलिया...

भारत के खिलाफ तीसरे टेस्‍ट से पहले वॉर्नर और पुकोवस्‍की की ऑस्‍ट्रेलिया टीम में वापसी, बर्न्‍स हुए बाहर

1
0

डेविड वॉर्नर (David Warner) और विल पुकोवस्‍की चोटिल होने के कारण भारत के खिलाफ शुरुआती दो टेस्‍ट मैच नहीं खेल पाए थे

भारत और मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया (India vs Australia) के बीच चार टेस्‍ट मैचों की सीरीज 11 से बराबर चल रही है. दोनों के बीच 7 जनवरी से सिडनी में तीसरा टेस्‍ट मैच खेला जाएगा. इस मुकाबले के लिए ऑस्‍ट्रेलिया ने अपनी टीम में बड़ा बदलाव किया है. खराब फॉर्म में चल रहे जो बर्न्‍स को टेस्‍ट स्‍क्‍वॉड से बाहर कर दिया गया है, जबकि सलामी बल्‍लेबाजी डेविड वॉर्नर (David Warner) और विल पुकोवस्‍की को ऑस्‍ट्रेलिया की ताजा टेस्‍ट स्‍क्‍वॉड में शामिल किया गया है. पिछले दो टेस्‍ट मैचों में सलामी बल्‍लेबाज बर्न्‍स 8, 51, 0 और 4 रन ही बना पाए थे. वहीं उम्‍मीद की जा रही है कि ग्रोइन चोट से उभर रहे वॉर्नर टॉप ऑर्डर पर वापसी कर सकते हैं.

जबकि पुकोवस्‍की एडिलेड में खेले गए सीरीज के पहले मैच में टेस्‍ट क्रिकेट में डेब्‍यू करने वाले थे, मगर उससे पहले ही यह युवा खिलाड़ी कनकशन का शिकार हो गया, जिस वजह से उन्‍हें शुरुआती दो टेस्‍ट से बाहर होना पड़ा. मगर अब पुकोवस्‍की की वापसी ने इन संभावनाओं को बढ़ा दिया है कि वे अगले सप्‍ताह शुरू होने वाले सिडनी टेस्‍ट में डेब्‍यू कर सकते हैं. मेजबान ऑस्‍ट्रेलिया को पिछले मुकाबले में भारत के हाथों 8 विकेट से शिकस्‍त का सामना करना पड़ा था.

गुरुवार को टीम से जुड़ेंगे वॉर्नर, पुकोवस्‍की
राष्‍ट्रीय चयनकर्ता ट्रेवर होन्‍स ने कहा कि सिडनी टेस्‍ट की तैयारी के लिए वॉर्नर, पुकोवस्‍की और सीन एबॉट गुरुवार की शाम मेलबर्न में टीम से जुड़ेंगे. उन्‍होंने कहा कि वॉर्नर अपनी चोट से तेजी से उभर रहे हैं और उन्‍हें सिडनी टेस्‍ट खेलने के लिए सभी मौके दिए जाएंगे.

मैच होने में अभी और सात दिन है. वहीं सीन काफ चोट से पूरी तरह से उभर चुके हैं और वह चयन के लिए उपलब्‍ध होंगे. जो बर्न्‍स को स्‍क्‍वॉड से रिलीज किया जा रहा है. ऑस्‍ट्रेलियाई टीम मेलबर्न में 2 और तीन जनवरी तक ट्रेनिंग करेगी. इसके बाद 4 जनवरी को सिडनी के लिए रवाना होगी. ऑस्‍ट्रेलिया और भारत के बीच तीसरा टेस्‍ट 7 से 11 जनवरी के बीच खेला जाएगा.