Home देश 73वें आर्मी डे पर सेना प्रमुख की चीन-PAK को दो टूक, कहा-...

73वें आर्मी डे पर सेना प्रमुख की चीन-PAK को दो टूक, कहा- धैर्य की परीक्षा लेने की गलती न करें

1
0

73rd Army Day: जनरल नरवणे ने ‘सेना दिवस परेड’ के मौके पर कहा कि सीमा पर एकतरफा बदलाव की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है और पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा.

73वें आर्मी डे (73rd Army Day) के मौके पर भारतीय सेना प्रमुख जनरल एमएम नरवणे (Indian Army chief General MM Naravane) ने एक बार फिर पड़ोसी मुल्क पाकिस्तान (Pakistan) और चीन (China) को चेतावनी दी है. एलएसी पर घुसपैठ की कोशिश कर रहे चीन को कड़ा संदेश देते हुए नरवणे ने कहा कि किसी को भारतीय सेना (Indian Army) के धैर्य की परीक्षा लेने की गलती नहीं करनी चाहिए, हालांकि वह उत्तरी मोर्चे पर जारी सीमा गतिरोध को बातचीत और राजनीतिक उपायों से हल करने को प्रतिबद्ध हैं.

जनरल नरवणे ने ‘सेना दिवस परेड’ के मौके पर कहा कि सीमा पर एकतरफा बदलाव की साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया गया है और पूर्वी लद्दाख की गलवान घाटी में भारतीय सैनिकों का बलिदान व्यर्थ नहीं जाएगा. अपने संबोधन में उन्होंने कहा, ‘हम बातचीत और राजनीतिक प्रयासों के माध्यम से विवाद हल करने के लिए प्रतिबद्ध हैं लेकिन किसी को भी हमारे धैर्य की परीक्षा लेनी की गलती नहीं करनी चाहिए.’

15 जून को गलवान घाटी में हुआ था संघर्ष
गलवान घाटी में पिछले साल 15 जून को चीनी सैनिकों के साथ संघर्ष में भारतीय सेना के 20 जवान शहीद हुए थे. चीन ने संघर्ष में हताहत हुए अपने जवानों की संख्या सार्वजनिक नहीं की है. एक अमेरिकी खुफिया रिपोर्ट के अनुसार चीन के भी 35 सैनिक मारे गए थे.