राजस्थान

मजबूत तिजोरी से बची लाखों की ज्वैलरी:भरतपुर में चोरों ने गैस कटर से दुकान का डबल शटर काटा, 5 लाख के आभूषण चुराए लेकिन तिजोरी नहीं काट पाए

बयाना कस्बे के शिवगंज मंडी रोड पर बीती रात बेखौफ चोरों ने ज्वैलरी की एक दुकान का डबल शटर गैस कटर से काट दिया। करीब डेढ़ घंटे तक गायत्री ज्वैलर्स की शॉप के अन्दर रहे चोर 5 लाख रुपए के आभूषण चुरा ले गए। चोरों ने दुकान के अंदर लाखों रुपए के आभूषणों से भरी तिजोरी को काटने का भी प्रयास किया, लेकिन सफल नहीं हो पाए।

दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज में 4 चोर वारदात को अंजाम देते दिखाई दे रहे हैं। घटना रात दो बजे से साढ़े तीन बजे के बीच की है। चोर बोलेरो गाड़ी से आए थे। पड़ोसियों ने जब दुकान का शटर कटा हुआ देखा तो दुकान मालिक को फोन कर के घटना की सूचना दी।

सूचना पर डिप्टी एसपी अजय कुमार शर्मा मौके पर पहुंचे। घटनास्थल का मौका मुआयना किया। चोर जाते समय एक लाठी और पानी की कैन छोड़ गए हैं, जिसे पुलिस ने कब्जे में ले लिया। चोर जिस तरह गैस कटर लेकर आए थे, उससे इस वारदात में किसी बड़े गैंग का हाथ होने की आशंका है। गैस कटर से काटने के बाद लोहे को ठंडा करने के लिए पानी तक लेकर आए थे। साथ ही, इस बात की भी आशंका है कि चोरों को दुकान के बारे में जानकारी थी। उन्हें इस बात का पता था कि दुकान में तिजोरी में ही जेवरात को रखा जाता है। इसलिए वह गैस कटर लेकर आए थे।

भरतपुर में ज्यादातर ज्वैलर्स पहले कीमती जेवरात रात को अपने घर ले जाते थे। लेकिन, पिछले साल रात में लौटते वक्त कुछ ज्वैलर्स के साथ लूट की वारदात हुई थी। इसके बाद अब ज्वैलर्स रात को तिजोरी में ही ज्यादातर कीमती सामान रखकर जाते थे। वारदात के बाद व्यापारियों ने पुलिस की गश्त व्यवस्था पर सवालिया निशान खड़े करते हुए व्यापार महासंघ के बैनर तले आन्दोलन की घोषणा की है। ज्वैलर सुनील अग्रवाल ने बताया कि चोर करीब 5 लाख रुपए के आभूषण चोरी कर ले गए हैं। डिप्टी एसपी अजय ने एफएसएल टीम और डॉग स्क्वायड को घटनास्थल पर बुलाया।

RO No. 13169/ 31

RO No. 13098/ 20

PRATYUSHAASHAKINAYIKIRAN.COM
Editor : Maya Puranik
Permanent Address : Yadu kirana store ke pass Parshuram nagar professor colony raipur cg
Email : puranikrajesh2008@gmail.com
Mobile : -91-9893051148
Website : pratyushaashakinayikiran.com