Home देश Jobs in Indian Army: भारतीय सेना में निकली भर्तियां, 5 जिले के...

Jobs in Indian Army: भारतीय सेना में निकली भर्तियां, 5 जिले के युवाओं के लिए मौका

1
0

Jobs in Indian Army: सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा जारी 01 फरवरी, 2021 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है.

हिमाचल प्रदेश में कोरोना (Corona Virus) के मामले कम होने के बाद अब युवाओं के पास भारतीय सेना (Indian Army) में भर्ती होने का मौका है. ऊना (Una) जिले में भारतीय सेना की खुली भर्ती का आयोजन होगा.

शिमला के भर्ती निदेशक कर्नल तनवीर सिंह मान ने बताया कि खेल मैदान ऊना में 18 मार्च से 25 मार्च, 2021 तक हमीरपुर सेना भर्ती कार्यालय की ओर से यह भर्ती होगी. इसमें जिला शिमला, सोलन, सिरमौर और किन्नौर के युवा हिस्सा ले सकते हैं. यह भर्ती सैनिक फार्मा पदों के लिए होगी. उन्होंने बताया कि मापदण्ड एवं योग्यता के लिए सेना भर्ती कार्यालय शिमला द्वारा जारी 01 फरवरी, 2021 की अधिसूचना भारतीय सेना की वेबसाईट www.joinindianarmy.nic.in पर उपलब्ध है. उन्होंने युवाओं को दलाल, धोखेबाज एवं नशीले पदार्थों के सेवन करने से बचने की सलाह दी.

कांगड़ा में भी होगी भर्ती
कांगड़ा (Kangra) जिले के पालमपुर में 14 फरवरी से सेना की खुली भर्ती होगी. इसमें कांगड़ा, चंबा, मंडी (Mandi), कुल्लू और लाहौल-स्पीति के युवा हिस्सा ले सकेंगे. पालमपुर और मंडी सेना भर्ती कार्यालय के माध्यम से संयुक्त रूप से यह भर्ती करवाई जाएगी, जोकि कृषि विवि पालमपुर के मैदान में 14 फरवरी से 12 मार्च तक भर्ती होगी. सेना भर्ती कार्यालय पालमपुर की ओर से 14 से 28 फरवरी तक कांगड़ा और चंबा के लिए सोल्जर (सामान्य ड्यूटी) और सोल्जर (लिपिक एसकेटी) वर्गों के लिए भर्ती होगी. सेना भर्ती कार्यालय मंडी की ओर से 1 से 12 मार्च तक मंडी, कुल्लु और लाहौल-स्पीति के युवाओं को भर्ती होने का मौका मिलेगा.